पावरबैंक जैसा फोन Honor X80 सस्ते में होगा लॉन्च! कीमत, फीचर्स लीक

Honor X80 में 6.81 इंच का 1.5K डिस्प्ले होगा। इसमें फ्लैट LTPS डिस्प्ले पैनल बताया गया है।

पावरबैंक जैसा फोन Honor X80 सस्ते में होगा लॉन्च! कीमत, फीचर्स लीक

Honor X70 का सक्सेसर होगा अपकमिंग फोन

ख़ास बातें
  • फोन में Snapdragon 7 सीरीज का चिपसेट बताया गया है।
  • Honor X80 में 6.81 इंच का 1.5K डिस्प्ले होगा।
  • यह फोन 1000 युआन (लगभग 12,000 रुपये) की रेंज में ही रहेगा।
विज्ञापन

Honor जल्द ही 10,000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन लॉन्च कर सकती है। यह फोन लॉन्च से पहले कई बार लीक्स में सामने आ चुका है। अब इसकी कीमत को लेकर भी खुलासा हो गया है। यह फोन Honor X80 होगा जो बहुत जल्द स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देने वाला है। Honor X80 फोन में कंपनी अबतक की सबसे बड़ी बैटरी देने जा रही है। किसी लो-मिडरेंज स्मार्टफोन में इतनी बड़ी बैटरी पहली बार देखने को मिलेगी। इसके साथ ही इसकी कीमत भी बहुत अग्रेसिव रहने की बात कही जा रही है। 

Honor X80 फोन के लॉन्च से पहले कीमत लीक हो गई है। यह फोन कंपनी का लो-मिडरेंज फोन हो सकता है जिसकी कीमत का खुलासा जाने माने टिप्स्टर द्वारा किया गया है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Honor X80 (via) के मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। साथ ही कहा है कि यह फोन 1000 युआन (लगभग 12,000 रुपये) की रेंज में ही रहेगा। यानी सस्ते में कंपनी का यह फोन पावरबैंक जैसी बैटरी लेकर आने वाला है। 

Honor X80 में 6.81 इंच का 1.5K डिस्प्ले होगा। इसमें फ्लैट LTPS डिस्प्ले पैनल मिलने वाला है जिसके कॉर्नर राउंड होंगे। फोन में Snapdragon 7 सीरीज का चिपसेट बताया गया है। टिप्स्टर ने कहा है कि यह फोन लो-पावर प्रोसेसर से लैस होकर आने वाला है। संभावित रूप से यह Snapdragon 7s Gen 4 चिप हो सकती है। 

हाल ही में Honor X80 फोन चाइना क्वालिटी सर्टिफिकेशन में नजर आया था। कयास है कि यह सबसे लम्बी बैटरी वाला स्मार्टफोन बन सकता है। यह उन यूजर्स को सबसे अधिक आकर्षित करेगा जो बार-बार फोन चार्जिंग से परेशान हो जाते हैं। या फिर घंटों तक गेमिंग करते हैं और अधिकतर कंटेंट स्ट्रीमिंग के शौकीन होते हैं। CQC सर्टिफिकेशन में फोन के अंदर 5G कनेक्टिविटी होने की पुष्टि भी हो चुकी है। फोन मिडरेंज स्मार्टफोन मार्केट में एक नया कंपिटिशन पैदा कर सकता है। यह उन स्मार्टफोन्स की कैटिगरी में स्टैंड-आउट करेगा जिन्हें दिन में कभी दोबारा चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »