10,080mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor Power 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 2,699 (लगभग 34,900 रुपये) और 12 GB + 512 GB का CNY 2,999 (लगभग 38,800 रुपये) का है

10,080mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor Power 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Elite चिपसेट दिया गया है
  • यह Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है
  • Honor Power 2 के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है
विज्ञापन

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Honor की Honor Power सीरीज में मंगलवार को नया स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। Honor Power 2 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 Elite दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 10,080 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Honor Power की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। यह Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है। 

Honor Power 2 का प्राइस, उपलब्धता

चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 2,699 (लगभग 34,900 रुपये) और 12 GB + 512 GB का CNY 2,999 (लगभग 38,800 रुपये) का है। Honor Power 2 को Snowfield White, Rising Sun Orange और Phantom Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की बिक्री चीन में 9 जनवरी से शुरू होगी। 

Honor Power 2 के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.79 इंच (1,200 x 2,640 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, यह 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 3,840 Hz की PWM डिमिंग और लो ब्लू लाइट को सपोर्ट करता है। यह Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है। Honor Power 2 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 Elite का इस्तेमाल किया गया है। इस प्रोसेसर में एक प्राइम, तीन परफॉर्मेंस कोर्स और चार एफिशिएंसी कोर्स हैं। इसके साथ Mali-G720 MC8 GPU दिया गया है। 

Honor Power 2 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.88 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.45 अपार्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के रियर कैमरा मल्टी-लेंस वीडियो रिकॉर्डिंग और हाई-रिजॉल्यूशन मोड को सपोर्ट करते हैं। Honor Power 2 में कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Bluetooth, NFC, GPS, BeiDou और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें एक्सेलरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कम्पास, गायरोस्कोप और ग्रेविटी सेंसर दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन की 10.080 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  4. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  5. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  7. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  8. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  9. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  10. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »