इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चल सकता है
पिछले वर्ष अक्टूबर में Honor Magic 8 Pro को लॉन्च किया गया था
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। Honor Magic 8 Pro Air में 5,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। पिछले वर्ष अक्टूबर में Honor Magic 8 Pro को चीन में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 7,200 mAh की बैटरी है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Honor ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन को 19 जनवरी को चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से दिए गए टीजर में 'Pro in the Air' टैगलाइन है, जिससे यह संकेत मिल रहा है इस स्मार्टफोन की थिकनेस कम होने के साथ यह Pro मॉडल का परफॉर्मेंस देगा।
इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चल सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500k का इस्तेमाल किया जा सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कुछ पोस्ट्स में टिप्सटर Ice Universe (@UniverseIce) ने Honor Magic 8 Pro Air का डिजाइन और इमेजेज शेयर की हैं। इस स्मार्टफोन में हॉरिजॉन्टल पिल शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें बैक पैनल पर डुअल LED फ्लैश दिख रहा है। इस स्मार्टफोन के दायीं ओर वॉल्यूम कंट्रोल और पावर बटन हैं।
Honor Magic 8 Pro Air में 5,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 6.1 mm की हो सकती है। Honor Magic 8 Pro में 6.71-इंच 1.5K OLED क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 है। यह Android 16 पर बेस्ड Magic UI 10 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। Honor Magic 8 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, NFC और USB टाइप C पोर्ट के विकल्प हैं। Honor Magic 8 Pro में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर