Vivo ने हाल ही में भारत में नया फोन Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Motorola Edge 70 Fusion और OnePlus Nord CE 5 5G से हो रहा है।
Photo Credit: Vivo/Motorola/OnePlus
Vivo Y51 Pro 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs OnePlus Nord CE 5 5G
Vivo ने हाल ही में भारत में नया फोन Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Motorola Edge 70 Fusion और OnePlus Nord CE 5 5G से हो रही है। Vivo Y51 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो चिपसेट है। वहीं Motorola Edge 70 Fusion में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेनरेशन 4 प्रोसेसर दिया गया है। OnePlus Nord CE 5 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एलेक्स प्रोसेसर मिलता है। आइए Vivo Y51 Pro 5G, Motorola Edge 70 Fusion और OnePlus Nord CE 5 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।
कीमत और स्टोरेज
Vivo Y51 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। Motorola Edge 70 Fusion के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये, 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। जबकि OnePlus Nord CE 5 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट 24,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है।
डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन
Vivo Y51 Pro 5G में 6.75 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1570 × 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1250 निट्स अल्ट्रा हाई ब्राइटनेस है। वहीं Motorola Edge 70 Fusion में 6.78 इंच की क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स तक है। जबकि OnePlus Nord CE 5 5G में 6.77 इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2392×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट है।
प्रोसेसर
Vivo Y51 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट है। वहीं Motorola Edge 70 Fusion में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेनरेशन 4 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि OnePlus Nord CE 5 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एलेक्स 4nm प्रोसेसर आता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Vivo Y51 Pro 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। जबकि Motorola Edge 70 Fusion एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है। वहीं OnePlus Nord CE 5 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप
Vivo Y51 Pro 5G के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का HD वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Motorola Edge 70 Fusion के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावइड एंगल कैमरा और एक मैक्रो और एक डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus Nord CE 5 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा आता है। इसमें सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Vivo Y51 Pro 5G में 4G, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ओटीजी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। वहीं Motorola Edge 70 Fusion में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। जबकि OnePlus Nord CE 5 5G में ड्यूल सिम, 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और एनएफसी दिया गया है।
बैटरी बैकअप
Vivo Y51 Pro 5G में 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फ्लैशचार्ज का सपोर्ट करती है। वहीं Motorola Edge 70 Fusion में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। जबकि OnePlus Nord CE 5 5G में 7,100mAh की बैटरी है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे