Honor 600 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Honor 600 Lite की मॉडल नंबर - LNA-NX1 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 हो सकता है

Honor 600 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

यह Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चल सकता है

ख़ास बातें
  • Honor 600 Lite में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 हो सकता है
  • यह Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चल सकता है
  • कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Honor का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Honor 600 Lite में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चल सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। 

बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Honor 600 Lite की मॉडल नंबर - LNA-NX1 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 हो सकता है। Honor 600 Lite को सिंगल-कोर टेस्ट में 994 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,023 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इस स्मार्टफोन 8 GB का RAM हो सकता है। 

इससे पहले Honor 600 Lite की थाईलैंड के NBTC के अलावा TDRA और GCF जैसे सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग हुई थी। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, eSIM और NFC के विकल्प हो सकते हैं। हाल ही में Honor Magic 8 Pro Air को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.31 इंच (1,216 x 2,640 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले दिया गया है, यह 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 460 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के लिए सपोर्ट के साथ है। Honor Magic 8 Pro Air में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 का इस्तेमाल किया गया है। इसमें Mali G1-Ultra MC12 GPU है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.6 अपार्टर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS, BeiDou और USB Type-C पोर्ट के विकल्प मिलते हैं। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, गायरोस्कोप और ई-कम्पास दिए गए हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। Honor Magic 8 Pro Air की 5,500 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का साइज 150.5 x 71.9 × 6.1 mm और भार लगभग 155 ग्राम है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »