आगामी स्मार्टफोन में 10,000 mAh से अधिक रेटेड कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। हाल ही में लॉन्च किए गए Honor के अधिक बैटरी कैपेसिटी वाले स्मार्टफोन्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
यह पिछले वर्ष जुलाई में चीन में पेश किए गए Honor X70 की जगह ले सकता है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor की अफोर्डेबल कैटेगरी में बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लाने की योजना है। Honor X80 में 10,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 5 हो सकता है। इसके साथ स्मार्टफोन्स के मार्केट में कम प्राइस वाली कैटेगरी में ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी देने का एक नया ट्रेंड शुरू हो सकता है।
चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Honor X80 का प्राइस CNY (लगभग 13,000 रुपये) का हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh से अधिक रेटेड कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। Honor X80 में 6.81 इंच 1.5K LTPS डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष जुलाई में चीन में पेश किए गए Honor X70 की जगह ले सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है।
Honor X70 में 6.79 इंच है 1.5K डिस्प्ले (1,200 x 2,640 पिक्सल्स) 120 Hz रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Aluminosilicate ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। Honor X70 को 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले के अलावा 8 GB + 256 GB, 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 4 है। यह Android 15 पर बेस्ड MagicOS 9.0 चलता है। Honor X70 की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
इस स्मार्टफोन की 8,300mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन के 512 GB वाले वेरिएंट में 80 W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के लिए भी सपोर्ट है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi, NFC, USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। हाल ही में लॉन्च किए गए Honor के 10,000 mAh की बैटरी वाले स्मार्टफोन्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा