Honor 600 में होगी सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी, टिप्सटर ने किया खुलासा

onor अपने आगामी नंबर-सीरीज स्मार्टफोन Honor 600 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

Honor 600 में होगी सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी, टिप्सटर ने किया खुलासा

Photo Credit: Honor

Honor 500 सीरीज 200MP कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Honor 500 में 6.55 इंच का OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor 500 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 चिपसेट है।
  • Honor 500 में 80W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8,000mAh की बैटरी है।
विज्ञापन

Honor अपने आगामी नंबर-सीरीज स्मार्टफोन Honor 600 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। बीते साल जून में Honor 400 सीरीज लॉन्च हुई और उसके बाद नवंबर में Honor 500 सीरीज पेश हुई थी और अब Honor 600 सीरीज इस जून 2026 में चीनी बाजार में दस्तक दे सकती है। हालांकि, अभी तक ब्रांड ने इसके बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन जाने-माने टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक पोस्ट में काफी कुछ खुलासा कर दिया है। आइए Honor 600 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Honor 600 के स्पेसिफिकेशंस

टिपस्टर के अनुसार, Honor कथित तौर पर 6.57 इंच डिस्प्ले वाले नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। लीक से स्मार्टफोन के डिस्प्ले साइज के साथ-साथ काफी बड़ी बैटरी मिलने के बारे में भी पता चला है, जो कि करीबन 9,000mAh तक हो सकती है। यह फोन आगामी Honor 600 लग रहा है। अगर यह लीक सही साबित होता है तो इस सेगमेंट में बैटरी बैकअप के लिए एक नया स्टैंडर्ड बना सकता है।

टिपस्टर ने प्रोसेसर, कैमरा स्पेसिफिकेशन्स या चार्जिंग कैपेसिटी जैसी हार्डवेयर जानकारी का खुलासा नहीं किया है। अभी तक फोन के आधिकारिक नाम की भी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, इसके स्पेसिफिकेशंस से यह Honor 600 लगता है जो कि बीते साल आए Honor 500 का अपग्रेड होगा। Honor 500 में 6.55 इंच का OLED डिस्प्ले है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 चिपसेट से लैस किया गया है। इस फोन में 80W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8,000mAh की बैटरी दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि Honor 600 में अपने पिछले मॉडल जैसा समान डिजाइन या प्रोसेसर होगा या नहीं। ग्लोबल लॉन्च के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है, लेकिन Honor 600 Lite कई सर्टिफिकेशन साइट पर नजर आ चुका है, जिससे इसके ग्लोबल बाजार में उपलब्ध होने के संकेत मिलते हैं। अगर Lite मॉडल ग्लोबल बाजार में आ रहा है तो Honor 600 का स्टैंडर्ड वर्जन और प्रो वर्जन भी इसके बाद आ सकता है। हालांकि, चीनी मॉडल की तुलना में उनके स्पेसिफिकेशंस अलग हो सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »