वोडाफोन आइडिया ने भारत में अपनी 5G सर्विस का विस्तार करते हुए 8 और शहरों में 5G को शुरू कर दिया है।
Photo Credit: Unsplash/Fab_ Fotos
VI ने धीरे-धीरे 5जी रोलआउट करते हुए अधिक शहरों में बढ़त बनाई है।
Vodafone Idea ने भारत में अपनी 5G सर्विस का विस्तार करते हुए 8 और शहरों में 5G सविधा को शुरू कर दिया है। वर्तमान में गुजरात के अंदर अहमदाबाद, राजकोट, सूरत और वडोदरा में 5जी उपलब्ध हुआ है। वहीं महाराष्ट्र के अंदर छत्रपति संभाजीनगर और नासिक में फास्ट इंटरनेट आया है। इसके अलावा केरल के अंदर कोझीकोड और मलप्पुरम में 5जी उपलब्ध हुआ है। यहां हम आपको वोडाफोन आइडिया (Vi) के 5जी के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
कंपनी ने धीरे-धीरे 5जी रोलआउट करते हुए अधिक शहरों में बढ़त बनाई है। इस महीने की शुरुआत में वोडाफोन आइडिया ने मैसूर, नागपुर, जयपुर और सोनीपत में अपना 5G नेटवर्क पेश किया था। कंपनी का जल्द ही मेरठ, विशाखापट्टनम, मदुरै और आगरा में भी लॉन्च का प्लान है। वर्तमान में इस विस्तार के साथ वोडफोन आइडिया का 5G कुल 17 शहरों तक उपलब्ध हो गया है। शुरुआत में मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, चंडीगढ़ और पटना में हुई थी।
इस रोलआउट स्ट्रैटजी में 17 सर्किलों को टारगेट किया गया है, जहां वोडाफोन आइडिया के पास 5G स्पेक्ट्रम है, जिसमें महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात और केरल जैसे प्रमुख राज्य शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, यूजर्स ने एक्टिव 5G जोन में काफी ज्यादा उपयोग किया और 70 प्रतिशत से ज्यादा ग्राहकों ने नए नेटवर्क का लाभ लिया है। यूजर्स के लिए 5G उपयोग के प्रोत्साहन के लिए वोडाफोन आइडिया ने एक स्पेशल इंट्रोडक्ट्री ऑफर शुरू किया है। इन शहरों में 5G सपोर्टेड डिवाइस वाले ग्राहक 299 से शुरू होने वाले रिचार्ज प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डाटा का उपयोग कर सकते हैं।
अपने नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए वोडाफोन आइडिया परफॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज करने और एनर्जी एफिशिएंसी में सुधार के लिए AI बेस्ड सेल्फ ऑर्गनाइजिंग नेटवर्क (SON) का उपयोग कर रहा है। कंपनी ने इन रीजन में डिप्लॉय के लिए ग्लोबल टेक्नोलॉजी वेंडर्स नोकिया, एरिक्सन और सैमसंग के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी का उद्देश्य अपने मौजूदा 4G और नए 5G इंफ्रास्ट्रक्चर का बेहतर इंटीग्रेशन प्रदान करता है, साथ ही अपना नेटवर्क स्टेबिल करना है। वोडाफोन आइडिया निजी यूजर्स और एंटरप्राइज क्लाइंट्स दोनों की डिमांड को पूरा करने के लिए भविष्य के लिए दमदार डिजिटल नेटवर्क तैयार करना चाहता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स