IPL 2025 GT vs PBKS: गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स पहला मैच कब और कहां देखें लाइव

आज IPL 2025 का 5वां मैच दुनिया के सबसे बड़े यानी कि गुजरात के अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला है।

IPL 2025 GT vs PBKS: गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स पहला मैच कब और कहां देखें लाइव

Photo Credit: GT vs PBKS

GT vs PBKS मैच आज शाम 7.30 PM बजे शुरू होगा।

ख़ास बातें
  • GT vs PBKS के बीच पहला मैच आज 25 मार्च, मंगलवार को खेला जाएगा।
  • GT vs PBKS के बीच पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।
  • GT vs PBKS मैच आज शाम 7.30 PM बजे शुरू होगा।
विज्ञापन
आज IPL 2025 का 5वां मैच दुनिया के सबसे बड़े यानी कि गुजरात के अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला है। आज का मुकाबला गुजरात टाइटन्स (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच होने वाला है। दोनों ही टीम इस आईपीएल सीजन का अपना पहला मैच खेल रही हैं। पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर कर रह हैं, जबकि गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल हैं।

गुजरात टाइटन्स की टीम घरेलू मैदान में बुलंद हौसले के साथ उतरेगी, वहीं पंजाब किंग्स अपने सीजन की शुरुआत अपने पहले मुकाबले में जीत से करने की कोशिश करेगी। श्रेयस और शुभमन दोनों ही अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं तो आज का मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप GT vs PBKS Match को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

GT Vs PBKS IPL 2025 मैच कब होगा?
गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स (GT vs PBKS) के बीच पहला मैच आज 25 मार्च, मंगलवार को खेला जाएगा।  

GT Vs PBKS IPL 2025 मैच कहां खेला जाएगा?
गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स (GT vs PBKS) के बीच पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

GT Vs PBKS IPL 2025 कब होगा शुरू?
गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स (GT vs PBKS) मैच आज शाम 7.30 PM बजे शुरू होगा। 

GT vs PBKS Match Live मैच टीवी पर कहां देखें लाइव?
गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स (GT vs PBKS) मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं। 

GT vs PBKS Match Live मैच कहां देखें ऑनलाइन?
गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स मैच को दर्शक ऑनलाइन भी देख सकते हैं। मुकाबला JioHotstar पर लाइवस्ट्रीम किया जा सकता है। जियोहॉटस्टार ग्राहकों के लिए मैच स्ट्रीमिंग फ्री रहेगी। इसके अलावा अगर आपके पास पहले से ऐसा मोबाइल रिचार्ज प्लान एक्टिवेटेड है जिसमें जियोहॉटस्टार का एक्सेस हो तब भी आप मैच फ्री में देख सकते हैं। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »