MG Motor की Windsor EV ने मार्च में बनाया सेल्स का रिकॉर्ड

हाल ही में कंपनी ने बताया था कि Windsor EV के लिए उसे प्रति दिन लगभग 200 बुकिंग्स मिल रही हैं

MG Motor की Windsor EV ने मार्च में बनाया सेल्स का रिकॉर्ड

इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर के प्राइसेज में हाल ही में लगभग 50,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी

ख़ास बातें
  • कंपनी की Windsor EV ने मार्च में अपनी सबसे अधिक मासिक सेल्स हासिल की है
  • MG Motor की गुजरात के हलोल की फैक्टरी में इसकी मैन्युफैक्चरिंग हो रही है
  • Windsor EV में सेडान का कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में तेजी से अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने वाली MG Motor ने पिछले महीने लगभग 5,500 यूनिट्स की बिक्री की है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग नौ प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी की Windsor EV ने मार्च में अपनी सबसे अधिक मासिक सेल्स हासिल की है। 

कंपनी की कुल सेल्स में EV की हिस्सेदारी 85 प्रतिशत से अधिक की है। MG Motor के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के पोर्टफोलियो में Windsor के अलावा Comet EV और ZS EV शामिल हैं। कंपनी ने Windsor EV के लॉन्च के बाद से इसकी लगभग 15,000 यूनिट्स बेची हैं। MG Motor की गुजरात के हलोल की फैक्टरी में इसकी मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है। 

हाल ही में कंपनी ने बताया था कि Windsor EV के लिए उसे प्रति दिन लगभग 200 बुकिंग्स मिल रही हैं। इसकी बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने अपनी फैक्टरी की कैपेसिटी बढ़ाने की तैयारी की है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर के प्राइसेज में हाल ही में लगभग 50,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। Windsor EV के प्राइसेज बढ़कर लगभग 13,99,800 रुपये से 15,99,800 रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की बैटरी पर आठ वर्ष या 1,60,000 किलोमीटर की वॉरंटी दी जा रही है। पिछले वर्ष दशहरा पर कंपनी ने Windsor EV की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की थी। इसमें फ्रंट और रियर दोनों पर कनेक्टेड LED लाइट्स दी गई हैं। 

Windsor EV में सेडान का कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस है। इसे तीन वेरिएंट्स - Excite, Exclusive और Essence में उपलब्ध कराया गया है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर का मुकाबला Mahindra XUV400 और टाटा मोटर्स की Nexon EV से है। इसके फ्रंट में कनेक्टेड LED DRL स्ट्रिप के नीचे MG का लोगो है। इसमें फ्रंट लेफ्ट फेंडर पर चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। यह चार कलर्स - Pearl White, Clay Beige, Turquoise Green और Starburst Black में उपलब्ध है। इसके लिए बैटरी ऐज ए सर्विस का विकल्प भी उपलब्ध है। इस विकल्प के साथ Windsor EV का शुरुआती प्राइस घट जाएगा। हालांकि, इसमें 3.5 रुपये प्रति किलोमीटर का अतिरिक्त बैटरी रेंटल चुकाना होगा। कंपनी की योजना जल्द ही कुछ नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भी लॉन्च करने की है। इस सेगमेंट में Tata Motors की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »