• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • अयोध्या राम मंदिर में चश्मा पहनने पर गुजराती युवक को किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

अयोध्या राम मंदिर में चश्मा पहनने पर गुजराती युवक को किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

लोगों के बीच हाई-टेक ग्लासेस फैशन इंडस्ट्री में स्टाइल और टेक्नोलॉजी में नए चलन के तौर पर उभरे हैं।

अयोध्या राम मंदिर में चश्मा पहनने पर गुजराती युवक को किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Photo Credit: X/Sachin Gupta

स्मार्ट ग्लासेस में कैमरा लगा हुआ है।

ख़ास बातें
  • टेक्नोलॉजी के इस युग में काफी कुछ बदल गया है।
  • ग्लासेस की खासियतों की बात करें तो इसमें ओपन-ईएआर ऑडियो सिस्टम है।
  • स्मार्ट ग्लासेस हैंड्स फ्री वॉयस और टच कंट्रोल भी प्रदान करता है।
विज्ञापन
टेक्नोलॉजी के इस युग में काफी कुछ बदल गया है। लोगों के बीच हाई-टेक ग्लासेस फैशन इंडस्ट्री में स्टाइल और टेक्नोलॉजी में नए चलन के तौर पर उभरे हैं। हाल ही में इन एडवांस डिवाइसेज के नुकसान को देखते हुए अयोध्या के राम मंदिर में ऐसा चश्मा पहनने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। 

स्मार्ट Meta Ray-Ban की तरह इन एडवांस ग्लासेस में ऐसी खूबियां हैं जो नॉर्मल चश्मे से कहीं अधिक उपयोगी हैं। प्रत्येक लेंस के किनारे पर 12 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड कैमरे दिए गए हैं, जिसके जरिए ये चश्मे सुंदर फोटो और वीडियो कैप्चर कर सकते हैं। ग्लासेस के जरिए यूजर्स 60 सेकंड तक 1080p वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और उन्हें एआई और वॉयस कमांड के जरिए अपने कॉन्टैक्ट के साथ शेयर कर सकते हैं। 
 
हाल ही में गुजरात के वडोदरा के रहने वाले जयकुमार नाम के एक युवक को अपने ग्लासेस में छिपे कैमरे का उपयोग करके अयोध्या में राम मंदिर परिसर के अंदर फोटो लेने के प्रयास में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे मंदिर के सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में पकड़ लिया। पता चला है कि जयकुमार ने कैमरे से मंदिर के आंतरिक गर्भगृह की अनधिकृत फोटो क्लिक करने का प्लान बनाया था। राम मंदिर परिसर की प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए परिसर के अंदर मोबाइल फोन और कैमरों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।


ग्लासेस की खासियतें


ग्लासेस की खासियतों की बात करें तो इसमें ओपन-ईएआर ऑडियो सिस्टम है जिसमें यूजर्स के कानों के पास टेम्पल-टिप स्पीकर हैं, जो आसपास के लोगों को परेशान किए बिना म्यूजिक, पॉडकास्ट और फोन कॉल के लिए एक इमर्सिव ऑडियो अनुभव प्रदान करता है। क्लियर वॉयस कमांड और रिकॉर्डिंग के लिए 5-माइक्रोफोन सिस्टम है। अन्य खूबियों के मामले में ग्लासेस हैंड्स फ्री वॉयस और टच कंट्रोल भी प्रदान करता है, जिससे यूजर्स अपने फोन के एक्सेस के बिना कॉल कर सकते हैं, टेक्स्ट भेज सकते हैं और अन्य फीचर्स को कंट्रोल कर सकते हैं। ग्लासेस लाइव स्ट्रीमिंग का भी सपोर्ट करते हैं, जिससे यूजर्स रियल टाइम अनुभव साझा कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ayodhya Ram Mandir, Smart Glasses, Glasses, Gujarat
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »