Electric Vehicle

Electric Vehicle - ख़बरें

  • Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
    Bloomberg Billionaires Index के अनुसार, मस्क की वेल्थ 16 जून को लगभग 1.32 लाख करोड़ डॉलर से घटकर लगभग 957 अरब डॉलर हो गई है। हालांकि, दुनिया के सबसे रईस शख्स के तौर पर मस्क बरकरार हैं। अमेरिकी स्टॉक मार्केट में SpaceX की शानदार शुरुआत से मस्क की वेल्थ तेजी से बढ़ी थी। SpaceX ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए लगभग 75 अरब डॉलर जुटाए थे।
  • बिना ड्राइवर दौड़ी Xiaomi की ये इलेक्ट्रिक कार, Audi को पछाड़ बना डाला नया रिकॉर्ड
    Xiaomi YU7 GT ने जर्मनी के Nurburgring ट्रैक पर दो बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। कंपनी के मुताबिक, यह ट्रैक को पूरी तरह ऑटोनॉमस मोड में पूरा करने वाली पहली कार बन गई है। SUV ने 20.8 किलोमीटर लंबे ट्रैक का लैप 10 मिनट 29.483 सेकंड में पूरा किया। इसके अलावा इंसानी ड्राइवर के साथ YU7 GT ने 7 मिनट 34.93 सेकंड का लैप टाइम दर्ज कर प्रोडक्शन SUV रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। Xiaomi का कहना है कि इस रन से जुटाए गए डेटा का इस्तेमाल उसकी ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी को और बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा।
  • 1 हजार कर्मचारियों के बदले 50 रोबोट! इस बड़ी कार कंपनी के खिलाफ खुला यूनियन का मोर्चा
    General Motors ने अपने Factory Zero EV प्लांट में 50 कोलैबोरेटिव रोबोट्स यानी Cobots तैनात किए हैं और 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों को अस्थायी रूप से साइडलाइन किया है। कंपनी का कहना है कि ये रोबोट कर्मचारियों की जगह लेने के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षा और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए लगाए गए हैं। हालांकि यूनाइटेड ऑटो वर्कर्स (UAW) यूनियन इससे सहमत नहीं है। यूनियन का आरोप है कि ऑटोमेशन के जरिए नौकरियां कम की जा रही हैं। EV की घटती मांग के बीच उठाए गए इस कदम ने ऑटो इंडस्ट्री में रोबोट्स और रोजगार के भविष्य को लेकर नई बहस शुरू कर दी है।
  • Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
    इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 3.91 kWh का बैटरी पैक और 15.4 kW की PMSM इलेक्ट्रिक मोटर है। यह लगभग 3.7 सेकेंड्स में 0 से 60 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है। Flying Flea C6 की टॉप स्पीड लगभग 115 kmph की है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की बैटरी को लगभग 65 मिनटों में 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
  • 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
    Raleigh की ओर से नई इलेक्ट्रिक बाइक Raleigh One को लॉन्च किया गया है। यह कंपनी की नई स्टेप-थ्रू फ्रेम बाइक है जो अर्बन यूजर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन की गई है। इसमें Mivice मोटर लगी है और 360Wh की रीमूवेबल बैटरी मिलती है। कंपनी के अनुसार, यह इलेक्ट्रिक बाइक 35Nm टॉर्क पैदा करती है।
  • Citroen E-C3X Launched in India: 320Km रेंज, JBL ऑडिया सिस्टम के साथ आई Tata Punch EV राइवल!
    Citroen India ने भारतीय बाजार में नई Citroen E-C3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है। यह EV LED हेडलैंप, 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और Connected Car 2.0 फीचर्स के साथ आती है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.25 लाख रखी है। वहीं Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन के साथ ग्राहक इसे ₹6.89 लाख की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक कार का मेंटेनेंस कॉस्ट ₹0.19 प्रति किलोमीटर है। नई E-C3X की बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी है।
  • Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
    टेस्ला ने अपने डायरेक्ट-टु-कंज्यूमर सेल्स मॉडल के जरिए मॉडल Y L की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की है। इस इलेक्ट्रिक SUV का प्राइस लगभग 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। ट्रिलिनेयर Elon Musk की टेस्ला ने इसके लिए फाइनेंस प्लान की भी पेशकश की है। पिछले वर्ष कंपनी ने Model Y L को चीन में पेश किया था। यह कंपनी के स्टैंडर्ड मॉडल Y का लॉन्ग-व्हीलबेस और थ्री-रो वाला वर्जन है।
  • SpaceX  के IPO ने 4,400 से ज्यादा वर्कर्स को बनाया मिलिनेयर!
    SpaceX के बहुत से मौजूदा और पूर्व इंजीनियर्स, लॉन्च ऑपरेटर्स और ब्ल-कॉलर वर्कर्स मिलिनेयर बन गए हैं। इन वर्कर्स ने मस्क के विजन पर भरोसा कर SpaceX को ज्वाइन किया था। कंपनी की शुरुआती दौर में नाकामियों के बावजूद बहुत से वर्कर्स ने अपना विश्वास बरकरार रखा और इसका उन्हें बड़ा फायदा मिला है। इनमें से लगभग 400 वर्कर्स को इस IPO से 10 करोड़ डॉलर या इससे अधिक रकम मिलने का अनुमान है।
  • 840Wh बैटरी, 4.4 घंटे राइडिंग टाइम के साथ Specialized Levo 4 X माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत
    Specialized की ओर से नई माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक Levo 4 X को लॉन्च किया गया है। Specialized Levo 4 X को लॉन्च किया गया है। यह कंपनी की नई हाई परफॉर्मेंस बाइक के तौर पर लॉन्च की गई है जिसमें 840 Wh की बैटरी मिलती है।
  • दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बने Elon Musk, SpaceX के शेयर्स ने बढ़ाई वेल्थ
    मस्क की नेटवर्थ में टेस्ला और SpaceX में उनकी हिस्सेदारी शामिल है। SpaceX के शेयर की स्टॉक मार्केट पर अच्छी शुरुआत के साथ ही मस्क ने ट्रिलिनेयर का खिताब हासिल किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और कुछ अन्य कंपनियों में भी मस्क की बड़ी हिस्सेदारी है। इससे पहले ई-कॉमर्स और टेक्नोलॉजी कंपनी Amazon के फाउंडर Jeff Bezos को पीछे छोड़कर मस्क ने दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति के तौर पर अपना नाम दर्ज कराया था।
  • Tata Motors की Sierra EV जल्द होगी लॉन्च, 75 kWh तक हो सकती है बैटरी
    इस इलेक्ट्रिक SUV के टॉप वेरिएंट्स में ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट हो सकता है, जिसमें 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच पैसेंजर डिस्प्ले शामिल हो सकता है। Sierra EV के बाकी वेरिएंट्स में डुअल-स्कीन सेटअप हो सकता है। इसमें पैनोरैमिक सनरूफ, वेंटीलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, कुछ ड्राइव मोड और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स हो सकते हैं।
  • भारत में अगले वर्ष तक दोगुनी हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स
    अगले फाइनेंशियल ईयर तक इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स दोगुनी से अधिक बढ़ सकती है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स लगभग 2.2 लाख यूनिट्स की थी। यह अगले फाइनेंशियल ईयर तक बढ़कर लगभग पांच लाख यूनिट्स पर पहुंच सकती है। पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक कारों की औसत मासिक सेल्स लगभग 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगभग 26,000 यूनिट्स की रही है
  • Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए पेश हुआ वॉयस कमांड फीचर
    वॉयस असिस्टेंट फीचर से यूजर्स अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को नेविगेशन, फोन कॉल्स करने, म्यूजिक प्ले करने और अन्य सपोर्टेड फंक्शंस के लिए वॉयस कमांड दे सकेंगे और उन्हें टचस्क्रीन का इस्तेमाल करने की कम जरूरत होगी। AtherStack 7 में वॉयस असिस्टेंट के अलावा सेफ्टी और कन्विनिएंस में सुधार के लिए कुछ फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं।
  • Ultraviolette लाया किल द पेट्रोल बिल कैंपेन, नई बाइक खरीदने पर मिल रहा 30 हजार रुपये कैशबैक
    किल द पेट्रोल बिल कैंपेन में सीमित समय के लिए पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर से इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर स्विच करने वाले ग्राहकों को 30 हजार रुपये तक कैशबैक मिलेगा। Ultraviolette के किल द पेट्रोल बिल प्रोग्राम में डिस्काउंट खरीदार के पिछले पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर द्वारा तय की गई दूरी के आधार पर अलग-अलग होगी। इसके लिए ग्राहकों को दो अहम जानकारी देनी, जिसमें पिछले पेट्रोल टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) और खरीद के समय उसका ओडोमीटर रीडिंग शामिल है।
  • Tata Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 2.75 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर
    टाटा मोटर्स के Curvv EV पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। Curvv EV के चुनिंदा नॉन-X वेरिएंट्स पर 3.35 लाख रुपये तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। इनमें तीन लाख रुपये का ग्रीन बोनस, 30,000 रुपये का एक्सचेंज बेनेफिट या 35,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनेफिट शामिल हैं। इसके Creative वेरिएंट्स पर 2.85 लाख रुपये तक के बेनेफिट उपलब्ध हैं।

Electric Vehicle - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »