Tata Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 2.75 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर
टाटा मोटर्स के Curvv EV पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। Curvv EV के चुनिंदा नॉन-X वेरिएंट्स पर 3.35 लाख रुपये तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। इनमें तीन लाख रुपये का ग्रीन बोनस, 30,000 रुपये का एक्सचेंज बेनेफिट या 35,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनेफिट शामिल हैं। इसके Creative वेरिएंट्स पर 2.85 लाख रुपये तक के बेनेफिट उपलब्ध हैं।