Toyota ने पेश की Highlander EV, 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज

Highlander EV को मॉडिफाइड TNGA-K प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV में बड़ा व्हीलबेस दिया गया है

Toyota ने पेश की Highlander EV, 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज

इस इलेक्ट्रिक SUV को मॉडिफाइड TNGA-K प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा

ख़ास बातें
  • Highlander EV को दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा
  • इसमें 14 इंच सेंट्रल टचस्क्रीन और 12.3 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले है
  • इस इलेक्ट्रिक SUV में कस्टमाइज की जा सकने वाली 64 कलर एंबिएंट लाइटिंग है
विज्ञापन

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल टोयोटा ने अपनी लोकप्रिय SUV Highlander का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश किया है। यह अमेरिका में कंपनी का थ्री-रो वाला पहला बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल है। Highlander EV को दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक SUV की असेंबलिंग अमेरिका में की जाएगी। 

Highlander EV को मॉडिफाइड TNGA-K प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसमें बड़ा व्हीलबेस दिया गया है। Highlander EV में स्लिम DRLs के साथ एयरोडायनैमिक डिजाइन है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसका XLE वेरिएंट फ्रंट व्हील ड्राइव (FWD) और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) के विकल्पों के साथ है। Highlander EV के FWD वर्जन में 77 Kwh की बैटरी है और इसकी रेंज लगभग 462 किलोमीटर की है। इसके AWD वर्जन की समान बैटरी पैक के साथ रेंज लगभग 435 किलोमीटर और 95.8 Kwh की बैटरी के साथ लगभग 515 किलोमीटर की है। Highlander EV का Limited वेरिएंट AWD और बड़ी बैटरी के साथ है। इस इलेक्ट्रिक SUV का FWD के लिए पावर आउटपुट 224 और टॉर्क 268 Nm का है। इसके AWD वर्जन के लिए यह 343 bhp और 438 Nm है। 

इसमें 14 इंच सेंट्रल टचस्क्रीन और 12.3 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। Highlander EV में कस्टमाइज की जा सकने वाली 64 कलर एंबिएंट लाइटिंग दी गई है। इसके अलावा पैनोरैमिक ग्लास रूफ का विकल्प है। इसकी थ्री-रो में सात पैसेंजर्स तक के लिए स्पेस है। इसकी थर्ड रो को फोल्ड करने पर कार्गो के लिए अधिक कैपेसिटी मिल सकती है। 

भारत में हाल ही में Toyota ने अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक SUV Urban Cruiser Ebella को लॉन्च किया था। इसमें प्रीमियम केबिन, एडवांस टेक्नोलॉजी और स्मूद इलेक्ट्रिक ड्राइव का कॉम्बिनेशन मिलता है। Urban Cruiser Ebella का डिजाइन 'अर्बन टेक' थीम पर बनाया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV के फ्रंट में प्रीमियम LED हेडलैम्प, साइड में स्टाइलिश मोल्डिंग और रियर में डिस्टिंक्ट टेललैम्प हैं। Toyota Urban Cruiser Ebella का 49 kWh के बैटरी पैक वाला वेरिएंट 106 Kw की पावर और 189 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका 61 Kwh की बैटरी वाला वेरिएंट 128 Kw की पावर और 189 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »