• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में सबसे आगे निकला नॉर्वे, कारों की बिक्री में 96 प्रतिशत EV

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में सबसे आगे निकला नॉर्वे, कारों की बिक्री में 96 प्रतिशत EV

क्रूड ऑयल का बड़ा रिजर्व रखने वाले नॉर्वे में बैटरी से चलने वाले व्हीकल्स की लोकप्रियता यूरोप के अन्य देशों की तुलना में बहुत अधिक है

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में सबसे आगे निकला नॉर्वे, कारों की बिक्री में 96 प्रतिशत EV

यह उन चुनिंदा मार्केट्स में शामिल हैं जिनमें Tesla की बिक्री मजबूत बनी हुई है

ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष नॉर्वे में रजिस्टर्ड हुई नई कारों में से 95.9 प्रतिशत EV थी
  • यह उन मार्केट्स में शामिल हैं जिनमें Tesla की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है
  • पिछले वर्ष नॉर्वे में सबसे अधिक बिकने वाली EV टेस्ला की मॉडल Y रही है
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, बहुत से देशों में कारों की कुल बिक्री में EV की हिस्सेदारी बहुत कम है। पिछले वर्ष नई कारों की कुल बिक्री में EV की संख्या के लिहाज से नॉर्वे का पहला स्थान रहा है। यह उन चुनिंदा मार्केट्स में शामिल हैं जिनमें Tesla की बिक्री मजबूत बनी हुई है। 

क्रूड ऑयल का बड़ा रिजर्व रखने वाले नॉर्वे में बैटरी से चलने वाले व्हीकल्स की लोकप्रियता यूरोप के अन्य देशों की तुलना में बहुत अधिक है। यूरोपियन यूनियन ने EV की कम बिक्री के मद्देनजर पिछले महीने अपनी 2035 तक इंटरनल कम्बश्चन इंजन वाली कारों पर बैन लगाने की योजना को रद्द कर दिया था। पिछले वर्ष नॉर्वे में रजिस्टर्ड हुई नई कारों में से 95.9 प्रतिशत EV थी। नॉर्वेजियन रोड फेडरेशन (OFV) के डेटा के अनुसार, पिछले वर्ष 1,79,500 से अधिक नई कारें रजिस्टर्ड हुई हैं। 

बिलिनेयर Elon Musk की टेस्ला ने नॉर्वे में लगातार पांचवें वर्ष सबसे अधिक बिकने वाला कार ब्रांड बनने की उपलब्धि हासिल की है। इस देश में टेस्ला का मार्केट शेयर 19.1 प्रतिशत का है। इसके बाद फॉक्सवैगन (13.3 प्रतिशत) और Volvo (7.8 प्रतिशत) रही है। पिछले वर्ष नॉर्वे में सबसे अधिक बिकने वाली EV टेस्ला की मॉडल Y रही है। मॉडल Y की 27,621 यूनिट्स बिकी हैं। यूरोप के अन्य देशों में टेस्ला को मस्क के अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump का समर्थन करने की वजह से कस्टमर्स की नाराजगी का सामना करना पड़ा है। पिछले वर्ष टेस्ला को पीछे छोड़कर चीन की BYD ने इंटरनेशनल मार्केट में सबसे अधिक EV बेचने की उपलब्धि हासिल की है। पिछले कुछ वर्षों में चाइनीज EV मेकर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इन कंपनियों से टेस्ला को कड़ी टक्कर मिल रही है। 

पिछले वर्ष नॉर्वे में बिकी EV में से चीन में मैन्युफैक्चरिंग वाली इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी लगभग 13.7 प्रतिशत की थी। इस देश में BYD की बिक्री भी दोगुने से अधिक बढ़ी है। नॉर्वे ने लगभग तीन वर्ष पहले EVs पर टैक्स लगाने की शुरुआत की थी। पिछले वर्ष अक्टूबर में नॉर्वे की सरकार ने बताया था कि वह इस वर्ष जनवरी से प्रति व्हीकल 5,000 डॉलर तक का वैल्यू-एडेड टैक्स लगाएगी। इसके बाद EVs की बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई थी। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »