Bluetooth

Bluetooth - ख़बरें

  • TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
    XGIMI ने चीन में RS30 Pro High Brightness Edition प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। इसकी कीमत 7,299 युआन रखी गई है। इस प्रोजेक्टर में 4K UHD रिजॉल्यूशन, 4500 CVIA Lumens ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इसमें Dolby Vision, HDR10+ और IMAX Enhanced जैसे फीचर्स दिए गए हैं। गेमिंग के लिए VRR, ALLM और AMD FreeSync Premium का सपोर्ट भी है। ऑडियो के लिए इसमें Harman Kardon के दो 12W स्पीकर्स मिलते हैं। प्रोजेक्टर में 3GB RAM, 64GB स्टोरेज, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 कनेक्टिविटी दी गई है। भारत में इसकी लॉन्चिंग की जानकारी अभी नहीं है।
  • Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
    Blackview ने अपना नया कॉम्पेक्ट साइज टैबलेट मार्केट में पेश कर दिया है। यह 8.68 इंच डिस्प्ले से लैस होकर आता है। टैबलेट में 5000mAh की बैटरी लगी है। साउंड के लिए यह डुअल स्पीकर से लैस होकर आता है। 128GB स्टोरेज वाले टैबलेट में कंपनी ने Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है।
  • Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
    Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया सिक्योरिटी कैमरा लॉन्च किया है जो कि Smart Camera C401 के नाम से आता है। कंपनी ने इसमें 2.5K नाइट विजन का सपोर्ट दिया है। यानी दिन के अलावा रात में भी यह क्लियर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसमें 4MP का लेंस लगा है जिसमें 360 डिग्री व्यू रिकॉर्ड होता है।
  • 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
    Blaupunkt ने भारत में अपने नए पार्टी स्पीकर Rock & Roll Rhythm को लॉन्च किया है। ब्लूटूथ स्पीकर में 100W का ऑडियो आउटपुट दिया गया है। स्पीकर में केराओके सपोर्ट भी मिलता है। स्पीकर में 8 डाइनेमिक लाइटिंग मोड दिए गए हैं। यानी पार्टी जैसे मौके के लिए मनोरंजन के साधन के रूप में भी स्पीकर बहुत उपयोगी हो सकते हैं।
  • Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
    IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Poco के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2609CPC5FG के साथ लिस्टिंग हुई है। यह आगामी Poco X8s हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5G के लिए सपोर्ट है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi और NFC के विकल्प हैं। इससे पहले बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर भी यह स्मार्टफोन की समान मॉडल नंबर के साथ दिखा है।
  • CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
    CMF ने Speaker M और Speaker S नाम से दो नए पोर्टेबल Bluetooth स्पीकर्स पेश किए हैं। CMF Speaker M की कीमत 109 डॉलर और Speaker S की कीमत 59 डॉलर रखी गई है। बड़े मॉडल Speaker M में 35W का साउंड आउटपुट मिलता है, जबकि Speaker S में 10W का आउटपुट दिया गया है। दोनों स्पीकर्स में Bluetooth 6.0, IP68 रेटिंग और USB Type-C से ऑडियो चलाने की सुविधा है। कंपनी के मुताबिक, इनकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 18 घंटे तक चल सकती है। दोनों के फ्रंट पैनल और वॉल्यूम नॉब को बदलकर डिजाइन कस्टमाइज भी किया जा सकता है।
  • Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
    Amazon सेल में Zebronics, Mivi, E Gate जैसे ब्रांड्स के वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर सिर्फ 399 रुपये से शुरू हैं। कंपनी प्रोडक्ट्स पर बड़ा डिस्काउंट दे रही है जिसमें सीधे डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं।
  • Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
    Noise ने भारत में Master Buds Open नाम से नए Open-Ear Earbuds लॉन्च किए हैं। ये कंपनी के पहले Open-Ear ईयरबड्स हैं और इनमें Sound by Bose Technology का इस्तेमाल किया गया है। ईयरबड्स में 10.8mm Custom Dynamic Driver, Dynamic EQ और छह साउंड प्रीसेट दिए गए हैं। कॉलिंग के लिए 4-Mic ENC DNN सिस्टम मिलता है, जबकि कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4 और Dual Connectivity दी गई है। चार्जिंग केस के साथ 28 घंटे तक प्लेबैक का दावा है। ईयरबड्स IPX4 रेटिंग के साथ आते हैं। Noise Master Buds Open की कीमत ₹7,999 है और बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी।
  • HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
    HMD Slate Tab 5G का डिजाइन Microsoft की Surface रेंज और Nokia Lumia 2520 के जैसा है। इस टैबलेट में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC और 3.5 mm हेडफोन जैक के विकल्प हो सकते हैं। HMD Slate Tab 5G में 9,250 mAh की बैटरी 30 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। हालांकि, HMD ने इस टैबलेट की पुष्टि नहीं की है।
  • Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
    Redmi ने नया TV X RGB-Mini LED 2027 Competition Edition चीन में लॉन्च किया है। यह TV खासतौर पर गेमिंग और हाई-क्वालिटी कंटेंट देखने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इसमें RGB Mini LED डिस्प्ले के साथ 1,300 Nits की पीक Brightness और 360Hz Competition Mode दिया गया है। TV को 55-inch, 65-inch, 75-inch और 85-inch Screen Sizes में पेश किया गया है। इसमें 3GB RAM, 64GB Storage, Xiaomi HyperOS 4, HDMI 2.1, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 2,705 युआन यानी करीब ₹39,000 है।
  • Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
    Beat Rider CBS 05 Ultra में 80 W ड्राइवर और 20 W ट्वीटर के जरिए 100 W RMS आउटपुट मिलता है, जिससे पावरफुल बैस को हाई फ्रीक्वेंसी के साथ बैलेंस किया जाता है। इसमें 8 इंच स्पीकर ड्राइव यूनिट है जो इसके नीचे मौजूद है और इसका साइज बैस को अधिकतर कॉम्पैक्ट पार्टी स्पीकर्स से अधिक वजन देता है। इस स्पीकर को स्मार्टफोन के साथ Bluetooth से कनेक्ट किया जा सकता है ।
  • 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
    Portronics ने भारत में नया AuraTrio मॉड्यूलर ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया है। इसकी खासियत इसका तीन हिस्सों वाला डिजाइन है, जिसमें 60W का मेन स्पीकर और दो 15W के सैटेलाइट स्पीकर्स मिलते हैं। तीनों यूनिट्स को साथ इस्तेमाल करने पर कुल 90W का साउंड आउटपुट मिलता है, जबकि सैटेलाइट स्पीकर्स को अलग-अलग जगह भी रखा जा सकता है। इसमें Bluetooth 5.4 और Auracast का सपोर्ट दिया गया है। स्पीकर में 4,500mAh की मेन बैटरी और दोनों सैटेलाइट यूनिट्स में 2,000mAh बैटरी मिलती है। कंपनी के मुताबिक पूरा सिस्टम 6 घंटे तक चल सकता है।
  • Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
    Oppo ने चीन में नए Enco X4 वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत 1,199 युआन यानी करीब ₹17,120 है। ईयरबड्स में Dynaudio के साथ तैयार किया गया चौथी पीढ़ी का डुअल ड्राइवर सिस्टम और डुअल DAC दिया गया है। ये 48kHz/24-bit लॉसलेस ऑडियो और स्पेशियल ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। नॉयस कैंसिलेशन के लिए 6nm चिप दी गई है और कंपनी रोजमर्रा के शोर को 99.8% तक कम करने का दावा करती है। इनमें 20 से ज्यादा भाषाओं में AI Translation, Bluetooth 6.1, IP55 रेटिंग और वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है। केस के साथ बैटरी 53 घंटे तक चलती है।
  • कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
    Vivo ने चीन में अपने नए Buds Clip TWS ईयरफोन लॉन्च किए हैं। इनका डिजाइन सामान्य इन-ईयर ईयरफोन से अलग है और इन्हें कान के अंदर डालने के बजाय क्लिप की तरह पहना जाता है। इनमें 12mm डुअल मैग्नेटिक मूविंग कॉइल ड्राइवर, Hi-Res Audio Wireless, LDAC और स्पैटियल ऑडियो मिलता है। कॉलिंग के लिए AI आधारित नॉइज रिडक्शन दिया गया है। ईयरफोन Bluetooth 5.4 के साथ एक साथ तीन डिवाइस से कनेक्ट हो सकते हैं। इनकी बैटरी 10 घंटे और चार्जिंग केस के साथ 42 घंटे तक चलने का दावा है। कीमत 599 युआन है।
  • UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
    UBON SP-50 Sound Pro को कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्पीकर के रूप में लॉन्च किया है। UBON का दावा है कि यह नया ब्लूटूथ स्पीकर क्रिस्टल क्लियर ऑडियो प्रदान करता है। इसमें डाइनेमिक इनफिनिटी-शेप RGB लाइट्स लगी हैं जो म्यूजिक के साथ सिंक होकर पार्टी जैसा अनुभव देती हैं। इसमें वायरलैस माइक्रोफोन का सपोर्ट भी दिया गया है।

Bluetooth - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »