30W पावर, 20 घंटे बैटरी वाला अनोखा स्पीकर Jlab ने किया लॉन्च, जानें कीमत

स्पीकर में 2.5 इंच डुअल ड्राइवर लगे हैं और 2.5 इंच के डुअल पेसिव रेडिएडर लगे हैं।

30W पावर, 20 घंटे बैटरी वाला अनोखा स्पीकर Jlab ने किया लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: JLab

JLab Blue XL स्पीकर में 3000mAh की बैटरी है जो 20 घंटे तक बैकअप दे सकती है।

ख़ास बातें
  • Blue XL में ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी दी गई है।
  • स्पीकर में 3000mAh की बैटरी है।
  • चार्जिंग के लिए इनमें USB टाइप-C का सपोर्ट दिया गया है।
विज्ञापन

JLab की ओर से बहुत ही अनोखा स्पीकर लॉन्च किया गया है। यह बहुत ही बड़े साइज का स्पीकर है जो हेडफोन्स के डिजाइन में बनाया गया है। इसका नाम Blue XL रखा गया है जो विशाल हेडफोन्स के जैसा दिखता है। यानी कि हेडफोन्स के दोनों ओर आपको ब्लूटूथ स्पीकर मिलेंगे जो कंपनी के अनुसार धमाकेदार साउंड पैदा कर सकते हैं। स्पीकर में 2.5 इंच डुअल ड्राइवर लगे हैं और 2.5 इंच के डुअल पेसिव रेडिएडर लगे हैं। 30W की आउटपुट इसमें मिल सकती है। स्पीकर्स ब्लू-ब्लैक हाउसिंग में फिट किए गए हैं जो फोल्डेबल हैं। इनमें लैदर ईयर कुशन भी लगा है। आइए जानते हैं इस विशाल स्पीकर की कीमत और फीचर्स के बारे में। 

JLab Blue XL Price

JLab Blue XL की कीमत $99.99 है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट jlab.com से खरीदा जा सकता है। ये ब्लू-ब्लैक कलर में पेश किए गए हैं। कंपनी ने इन्हें लिमिटिड एडिशन में लॉन्च किया है। अगर आप इन्हें खरीदना चाहते हैं तो आपको जरा जल्दी करनी होगी। 

JLab Blue XL launched with 3000mAh battery

JLab Blue XL launched with 3000mAh battery
Photo Credit: JLab

JLab Blue XL Specifications

JLab Blue XL स्पीकर में 2.5 इंच के डुअल ड्राइवर लगे हैं और 2.5 इंच के डुअल पेसिव रेडिएडर लगे हैं। 30W की आउटपुट इसमें मिल सकती है। स्पीकर्स ब्लू-ब्लैक हाउसिंग में फिट किए गए हैं जो फोल्डेबल हैं। इनमें लैदर ईयर कुशन भी लगा है। अगर कोई चाहे तो ये पहने भी जा सकते हैं। कंपनी के अनुसार, इन्हें टेबल पर रखना सबसे सही रहेगा। स्पीकर कंट्रोल के लिए ईयरकप पर एक नॉब भी दिया गया है। 

Blue XL में ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी दी गई है। इनमें SBC और AAC कोडेक का सपोर्ट दिया गया है। स्पीकर में 3000mAh की बैटरी है जो 20 घंटे तक बैकअप दे सकती है। कंपनी के अनुसार, ये 10W चार्जर के साथ 3 घंटे में फुल चार्ज हो जाते हैं। चार्जिंग के लिए इनमें USB टाइप-C का सपोर्ट दिया गया है। इनमें कंपनी का JLab Signature EQ सपोर्ट दिया गया है जिससे यूजर साउंड को मनचाहे तरीके से सेट कर सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  2. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  5. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  7. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  8. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  9. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  10. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »