300W तक पावर वाले Philips साउंडबार, हेडफोन, ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, कीमत Rs 899 से शुरू

Philips SHP9500 वायर्ड हेडफोन में ओपन बैक डिजाइन दिया गया है।

300W तक पावर वाले Philips साउंडबार, हेडफोन, ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, कीमत Rs 899 से शुरू

Photo Credit: Philips

Philips की ओर से साउंड डिवाइसेज में नए हेडफोन्स, ब्लूटूथ स्पीकर, और साउंडबार लॉन्च किए गए हैं।

ख़ास बातें
  • Philips TAB4230 साउंडबार में 300W तक की आउटपुट दी गई है।
  • Philips TAS4400 स्पीकर में 40W की आउटपुट दी गई है।
  • Philips SHP9500 वायर्ड हेडफोन में ओपन बैक डिजाइन दिया गया है।
विज्ञापन

Philips की ओर से साउंड डिवाइसेज में नए हेडफोन्स, ब्लूटूथ स्पीकर, और साउंडबार लॉन्च किए गए हैं। कंपनी ने नए Philips TAB4230 साउंडबार, TAB4120 मिनी साउंडबार, TAS4400 ब्लूटूथ स्पीकर, SHP9500 वायर्ड हेडफोन्स जैसे प्रोडक्ट्स को मार्केट में पेश किया है। ये डिवाइसेज कई तरह के फीचर्स से लैस होकर आते हैं। इनकी कीमत मात्र 899 रुपये से शुरू हो जाती है। आइए जानते हैं प्रत्येक डिवाइस के बारे में विस्तार से। 

Philips TAB4230 साउंडबार
Philips TAB4230 साउंडबार में 300W तक की आउटपुट दी गई है। यह Dolby Digital साउंड को सपोर्ट करता है। इसमें 2.1 चैनल सेटअप दिया गया है। साउंडबार में 6.5 इंच का वायर्ड सब-वूफर लगा है। इसमें डीप बेस का दावा किया गया है। यह HDMI ARC को भी सपोर्ट करता है। इसे टीवी के रिमोट से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें ब्लूटूथ, USB ऑडियो प्लेबैक, AUX और ऑप्टिकल इनपुट का सपोर्ट भी दिया गया है। 
Philips TAB4230 साउंडबार की कीमत 19,999 रुपये है। इसे Philips Website के अलावा Amazon, Flipkart से खरीदा जा सकता है। 

Philips TAS4400 ब्लूटूथ स्पीकर
Philips TAS4400 स्पीकर में 40W की आउटपुट दी गई है। इसमें मेग्नेटिक अटेचमेंट मिलती है। यह 8 घंटे तक का प्लेटाइम दे सकता है। इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिया गया है और मल्टीपल कनेक्टिविटी ऑप्शंस मिलते हैं। 
Philips TAS4400 ब्लूटूथ स्पीकर की कीमत 5,999 रुपये है। इसे Philips Website के अलावा Amazon, Flipkart से खरीदा जा सकता है। 

Philips TAB4120 मिनी साउंडबार
Philips TAB4120 मिनी साउंडबार में 20W की अधिकतम आउटपुट मिलती है। इसमें 8 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिल जाता है। यह दो यूनिट्स के साथ पेअर हो सकता है। इसे ब्लू और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। इसमें RGB लाइट मोड भी दिया गया है। 
Philips TAB4120 मिनी साउंडबार की कीमत 3,999 रुपये है। इसे Amazon, Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकता है। 

Philips TAA1009 स्पोर्ट्स हेडफोन 
Philips TAA1009 इन-ईयर स्पोर्ट्स हेडफोन्स में 12mm के ड्राइवर लगे हैं। यह IPX4 रेटिंग से लैस होकर आता है। इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन है और रिमोट सपोर्ट भी दिया गया है। केबल की लेंथ 1.2m है। इसे रेड और ब्लैक में खरीदा जा सकता है। यह खरीद के लिए Amazon, Flipkart पर उपलब्ध है। कीमत 899 रुपये है। 

Philips SHP9500 वायर्ड हेडफोन
Philips SHP9500 वायर्ड हेडफोन में ओपन बैक डिजाइन दिया गया है। इनमें 50mm के ड्राइवर दिए गए हैं। इनमें 1.5m की डिटेचेबल केबल है। ब्रीदेबल इयर-कुशन यहां मिल जाते हैं। साथ ही डबल लेयर हेडबैंड इनमें लगा है। ये स्टील फ्रेम से लैस हैं। 
Philips SHP9500 वायर्ड हेडफोन Amazon, Flipkart से खरीदे जा सकते हैं। इनकी कीमत 12,999 रुपये है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »