Lava Blaze Duo 3 अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 6.3 इंच AMOLED डिस्प्ले

Lava ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को 19 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। Lava Blaze Duo 3 में रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है

Lava Blaze Duo 3 अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 6.3 इंच AMOLED डिस्प्ले

Photo Credit: Lava

इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर आगामी स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है
  • यह पिछले वर्ष दिसंबर में लॉन्च किए गए Lava Blaze Duo 5G की जगह लेगा
  • Lava Blaze Duo 3 में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Lava का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Lava Blaze Duo 3 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के  सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा होगा। यह Lava Blaze Duo 5G की जगह लेगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर आगामी स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। इस लिस्टिंग से Lava Blaze Duo 3 के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Lava ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को 19 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस पोस्ट के साथ दी गई टीजर इमेज में यह स्मार्टफोन ऑफ-व्हाइट कलर और मैट फिनिश में दिख रहा है। Lava Blaze Duo 3 में रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इस कैमरा मॉड्यूल में दो बड़े सर्कुलर कैमरा वर्टिकल तरीके से लगे हैं और इनके साथ एक LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन के बैक पैनल के नीचे 'Lava' की ब्रांडिंग है। इसके साथ '5G' की मार्किंग है। 

एमेजॉन पर Lava Blaze Duo 3 की लिस्टिंग से इसमें 6.6 इंच का मेन डिस्प्ले और 1.6 इंच का रियर डिस्प्ले की जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच फुल HD+ AMOLED मेन डिस्प्ले 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इससे पहले कंपनी की ओर से दिए गए टीजर में यह स्मार्टफोन ब्लैक कलर में दिखाया गया था। Lava Blaze Duo 3 में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इस स्मार्टफोन की रियर स्क्रीन पर यूजर्स को नोटिफिकेशंस और ऐप्स का एक्सेस मिलेगा और सेल्फी भी ली जा सकेगी। Lava Blaze Duo 3 में MediaTek चिपसेट दिया जा सकता है।  

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल Sony IMX752 प्राइमरी कैमरा है। Lava Blaze Duo 3 के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, GPS, Bluetooth और BeiDou के विकल्प होंगे। Lava Blaze Duo 3 की 5,000 mAh की बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पिछले वर्ष दिसंबर में लॉन्च किए गए Lava Blaze Duo 5G में 6.67 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,400 पिक्सल्स) 3D कर्व्ड AMOLED मेन डिस्प्ले और रियर में 1.58-इंच AMOLED डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7025 का इस्तेमाल किया गया है। Lava Blaze Duo 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  11. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »