Xiaomi 28 फरवरी को MWC 2026 में Xiaomi Tag Bluetooth ट्रैकर लॉन्च करेगी। डिवाइस Apple Find My और Google Find Hub सपोर्ट के साथ आएगा।
Photo Credit: Xiaomi
28 फरवरी को MWC में लॉन्च होगा Xiaomi Tag
Xiaomi ने अपने नए Bluetooth ट्रैकर Xiaomi Tag के ग्लोबल लॉन्च की तारीख कन्फर्म कर दी है। कंपनी इसे 28 फरवरी 2026 को बार्सिलोना में होने वाले MWC इवेंट के दौरान पेश करेगी। लॉन्च से पहले यह डिवाइस यूरोप के कुछ रिटेलर वेबसाइट्स पर लिस्ट भी हो चुका है, जिससे इसकी कीमत और कुछ डिटेल सामने आई हैं। इसी इवेंट के दौरान कंपनी कुछ अन्य प्रोडक्ट्स भी लॉन्च कर सकती है, जैसे Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन, Redmi Buds 8 Pro TWS ईयरबड्स और पावरबैंक आदि।
Xiaomi Tag का वजन 10 ग्राम और मोटाई 7.2mm बताई जा रही है। इसमें CR2032 कॉइन बैटरी दी गई है, जो कंपनी के मुताबिक करीब एक साल तक चल सकती है। यह ट्रैकर चाबी, वॉलेट और बैग जैसी रोजमर्रा की चीजों को ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4 और NFC सपोर्ट मिलता है। हालांकि इसमें फिलहाल Ultra Wideband यानी UWB टेक्नोलॉजी शामिल नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी UWB वर्जन पर काम कर रही है।
डिवाइस Apple के Find My नेटवर्क और Google के Find Hub इकोसिस्टम दोनों को सपोर्ट करता है, जिससे यह iOS और Android यूजर्स के साथ काम कर सकता है। लीक लिस्टिंग के मुताबिक इसकी कीमत 17.99 यूरो रखी गई है, जबकि चार यूनिट के पैक की कीमत 59.99 यूरो बताई जा रही है।
जैसा कि हमने बताया, 28 फरवरी के इवेंट में कंपनी अन्य प्रोडक्ट्स भी लॉन्च करेगी। इनमें Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन, Redmi Buds 8 Pro और Xiaomi Ultra Slim Magnetic Power Bank शामिल हैं। इसके अलावा नए AIoT प्रोडक्ट्स भी शोकेस किए जाएंगे। कंपनी का इवेंट बार्सिलोना में दोपहर 2 बजे CET पर शुरू होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन