4g Plan

4g Plan - ख़बरें

  • ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
    Jio ने चुनिंदा प्रीपेड यूजर्स के लिए ₹51 का True Unlimited 5G Upgrade ऑफर दिया है। इस ऐड-ऑन के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा के अलावा 3GB 4G डेटा भी मिलता है। हालांकि, यह कोई अलग से मिलने वाला सामान्य रिचार्ज प्लान नहीं है और इसका फायदा लेने के लिए यूजर के पास पहले से योग्य बेस प्लान होना जरूरी है। ₹51 वाले ऑफर की वैधता मौजूदा बेस प्लान के साथ जुड़ी रहती है। इसके लिए 5G फोन और Jio True 5G नेटवर्क की उपलब्धता भी जरूरी है। जानें कौन से यूजर्स इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
  • Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
    Vodafone Idea के ₹1099 वाले प्लान में अनलिमिटेड डाटा मिलता है। सबसे खास बात यह है कि यह रोजाना अनलिमिटेड 5G और 4G डाटा प्रदान करता है, जिसमें कोई भी लिमिट नहीं है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 84 दिनों तक चलता है, जिसस हिसाब से प्रति माह की कीमत ₹366 बैठती है। इस हिसाब से यह आमतौर पर आने वाले मासिक प्लान की तुलना में महंगा रहता है।
  • 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
    Airtel के Family Postpaid Plans में परिवार के कई मोबाइल नंबरों को एक ही बिल के तहत चलाने की सुविधा मिलती है। कंपनी के ₹699 वाले प्लान में 2 कनेक्शन, ₹999 वाले प्लान में 3 कनेक्शन और ₹1,199 वाले प्लान में 4 कनेक्शन जोड़े जा सकते हैं। इन प्लान्स में Unlimited 4G और 5G Data, Unlimited Calling और रोजाना 100 SMS जैसे फायदे मिलते हैं। इसके अलावा चुनिंदा डिजिटल सब्सक्रिप्शन जैसे Amazon Prime, JioHotstar, Google One और Airtel Xstream Play के फायदे भी शामिल हैं। यहां जानें किस Family Postpaid Plan में कितने SIM और कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।
  • Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
    BSNL ने अपने ₹225 वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी में बदलाव किया है। प्लान की कीमत अभी भी ₹225 है, लेकिन इसकी सर्विस वैलिडिटी 30 दिन से घटाकर 28 दिन कर दी गई है। इसमें रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। डेली डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड कम हो जाती है। पहले प्लान की औसत दैनिक लागत ₹7.50 थी, जो अब 28 दिनों की वैलिडिटी के हिसाब से करीब ₹8.03 हो गई है। हालांकि, 2.5GB डेली डेटा के हिसाब से यह प्लान अब भी कम कीमत वाला विकल्प है।
  • Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
    Vi (Vodafone Idea) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 250 रुपये, 230 रुपये और 435 रुपये के नए रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स की सबसे बड़ी खासियत Spotify Premium का मुफ्त सब्सक्रिप्शन है। 435 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड 4G/5G Data, JioHotstar (Mobile), अनलिमिटेड कॉलिंग और Spotify Premium मिलता है। वहीं, 230 रुपये के ऐड-ऑन पैक में 30GB डेटा और 20 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस शामिल है। यूजर्स Vi App के जरिए Spotify Premium को आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं।
  • कॉल और SMS के लिए कम प्राइस वाले प्लान नहीं पेश करेंगी टेलीकॉम कंपनियां! 
    Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने केवल वॉयस और SMS वाले प्लान पर आपत्ति जताई है। TRAI के प्रपोजल में कहा गया था कि टेलीकॉम कंपनियों को कॉलिंग, मैसेजिंग और डेटा उपलब्ध कराने वाले प्लांस की सभी वैलिलिटी अवधि के लिए इस प्रकार के टैरिफ प्लान की पेशकश करनी होगी। टेलीकॉम कंपनियों ने TRAI से टैरिफ के डिजाइन में हस्तक्षेप नहीं करने का निवेदन किया है।
  • अब itel 4G फीचर फोन यूजर्स को भी मिलेगा Jio के ₹123 प्लान का फायदा
    itel ने अपने 4G फीचर फोन यूजर्स के लिए Reliance Jio के 123 रुपये वाले प्लान को उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 0.5GB डेटा मिलता है। कंपनी के मुताबिक इससे फीचर फोन यूजर्स सालाना करीब 1,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा Jio के दूसरे फीचर फोन प्लान्स भी अब itel के 4G फीचर फोन पोर्टफोलियो पर उपलब्ध होंगे।
  • Vodafone idea ने PhysicsWallah के साथ Vi Edu+ प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, जानें सबकुछ
    वोडफोन आइडिया ने PhysicsWallah के साथ नया प्रीपेड प्लान Vi Edu+ पेश कर दिया है। Vi Edu+ प्रीपेड पैक राजस्थान में 375 रुपये और उत्तर प्रदेश ईस्ट सर्कल में 409 रुपये में उपलब्ध होंगे। इन प्लान को मौजूदा और नए दोनों ग्राहक खरीद पाएंगे और धीरे-धीरे अन्य सर्किल में भी लॉन्च किया जाएगा। इस रिचार्ज में अनलिमिटेड 4G/5G डाटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉल, डेजी 100 SMS और 28 दिनों के लिए PW Pi Pro का एक्सेस शामिल है।
  • मात्र 44 रुपये में Jio यूजर्स को मिलेगी 1 साल की वैधता, आते रहेंगे कॉल और मैसेज, जानें कैसे
    जियो का 11 रुपये का एक सस्ता डाटा प्लान मौजूद है। इसमें सिर्फ एक घंटे की वैधता के साथ 10GB हाई स्पीड डाटा (4G) मिलता है, जो रिचार्ज एक्टिवेशन के बाद सिर्फ 1 घंटे तक ही उपयोग किया जा सकता है। अगर यूजर्स एक घंटे तक इसका इस्तेमाल करते हैं तो कुछ ब्राउज कर सकते हैं और यह मीटर्ड और मेजर्ड आउटगोइंग डाटा ट्रैफिक में गिना आता है। एइससे 90 दिनों की एक और रोलिंग विंडो मिलती है।
  • BSNL ने कहा 'लूट लो'! मात्र 1 रुपये में 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, FREE सिमकार्ड, क्रिसमस पर गजब प्लान
    BSNL ने ग्राहकों के लिए खास क्रिसमस बोनैंजा प्लान (Christmas Bonanza Plan) पेश किया है। कंपनी ने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से प्लान की जानकारी दी है। Christmas Bonanza Plan में डेली बेसिस पर आपको 2GB का 4G डेटा मिलेगा। प्लान में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग भी दी गई है। आप चाहें जितनी बातें अन्य नेटवर्क पर कर सकते हैं।
  • महंगे होने जा रहे मोबाइल रीचार्ज! Airtel, Jio, Vi बढ़ाएंगे प्लान्स की इतनी कीमत
    Jio, Airtel, Vi जैसे टेलीकॉम ऑपरेटर नए साल 2026 की शुरुआत में अपने मोबाइल रीचार्ज प्लान्स में बढ़ोत्तरी की योजना बना चुके हैं। ET की रिपोर्ट की मानें तो ग्लोबल निवेश फर्म Morgan Stanley के अनुसार, भारत के टेलीकॉम ऑपरेटर्स अपने 4G और 5G प्लान्स की कीमत में 16% से 20% तक का इजाफा कर सकते हैं। दावा किया गया है कि आने वाला साल भारत के करोडों मोबाइल यूजर्स के लिए महंगा होने वाला है।
  • क्या है Jio का 51 रुपये वाला प्रीपेड प्लान, जो दे रहा अनलिमिटिड 5G इंटरनेट
    Reliance Jio के 51 रुपये वाले प्रीपेड प्लान कंपनी का एक अपग्रेड प्लान है। यह अपग्रेड प्लान 4G प्लान वाले यूजर्स को अपनी सर्विस 5G में बदलने की सुविधा प्रदान करता है। फिलहाल Jio सिर्फ 2GB डेली डाटा प्लान के साथ ही 5G सर्विस की सुविधा दे रहा है। ऐसे में अगर आप 5G नेटवर्क की सुविधा चाहते हैं और आपने 1.5GB डेली डाटा वाला प्लान लिया है तो आप कंपनी के 51 रुपये वाले प्लान में रिचार्ज कर सकते हैं।
  • BSNL Diwali Bonanza: Rs 1 रुपये में रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS, ऐसे मिलेगा ऑफर
    BSNL ने अपने स्वदेशी 4G नेटवर्क के रोलआउट के बाद ग्राहकों के लिए जबरदस्त दिवाली ऑफर पेश किया है। अगर आप किसी प्राइवेट नेटवर्क से सरकारी कंपनी के 4G नेटवर्क पर स्विच करना चाहते हैं, तो अब यह मौका बेहद सस्ता है। कंपनी ने नए यूजर्स के लिए सिर्फ Rs 1 में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा और 100 SMS देने की पेशकश की है। खास बात यह है कि सिम कार्ड बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है।
  • Vodafone Idea के इस प्लान में पूरे परिवार को अनलिमिटेड इंटरनेट, कॉल और OTT के बेनिफिट
    Vodafone Idea ने परिवारों के लिए खास REDX फैमिली प्लान पेश कर दिया है। यह नया प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग, इंटरनेट और नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, डिज्नी+ हॉटस्टार और सोनीलिव जैसे ओटीटी का लाभ प्रदान करता है। Vi REDX Family Postpaid Plan की कीमत 1,601 रुपये है, जिसमें दो मेंबर्स के लिए सर्विस शामिल हैं। वहीं इसके अलावा ग्राहक 299 प्रति माह के चार्ज से प्लान में अतिरिक्त मेंबर्स को भी जोड़ कर सकते हैं।
  • Rs 1 में 30 दिन तक रोज 2GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें क्या है BSNL का Azadi ka Plan?
    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर BSNL ने एक नया स्पेशल ऑफर “आजादी का प्लान” पेश किया है, जिसमें 1 रुपये के रिचार्ज के बदले रोजाना 2GB हाई‑स्पीड डेटा और अनलिमिटेड लोकल/STD कॉलिंग मिल रही है। यह ऑफर केवल 30 दिनों तक वैध है और सीमित समय के लिए उपलब्ध है, इसलिए यूजर्स को जल्द ही एक्टिवेशन करने की सलाह दी जा रही है। कंपनी ने हालिया दिनों में Jio, Airtel और Vi को टक्कर देने के लिए कई नए कदम उठाए हैं। BSNL ने तेजी से अपने 4G नेटवर्क को भी फैलाया है और राज्य सरकार के अधीन टेलीकॉम ऑपरेटर अब नए ग्राहकों को जोड़ने का पूरा प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »