• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio ने 195 रुपये में पेश किया क्रिकेट डाटा पैक, 90 दिनों के लिए मिलेगा Jio Hotstar सब्सक्रिप्शन

Jio ने 195 रुपये में पेश किया क्रिकेट डाटा पैक, 90 दिनों के लिए मिलेगा Jio Hotstar सब्सक्रिप्शन

Reliance Jio ने सोमवार को 195 रुपये में तीन महीने की Jio Hotstar मेंबरशिप के साथ एक नया डाटा-ओनली रिचार्ज प्लान पेश किया।

Jio ने 195 रुपये में पेश किया क्रिकेट डाटा पैक, 90 दिनों के लिए मिलेगा Jio Hotstar सब्सक्रिप्शन

Photo Credit: Jio

Jio किफायती प्रीपेड प्लान प्रदान करता है।

ख़ास बातें
  • Jio Hotstar मेंबरशिप के साथ एक नया डाटा-ओनली रिचार्ज प्लान पेश किया।
  • Jio इसे क्रिकेट डेटा पैक कहता है, जो 90 दिनों के लिए 15GB डाटा देता है।
  • Jio का पहला 949 रुपये का प्लान 84 दिनों की वैधता प्रदान करता है।
विज्ञापन
Reliance Jio ने सोमवार को 195 रुपये में तीन महीने की Jio Hotstar मेंबरशिप के साथ एक नया डाटा-ओनली रिचार्ज प्लान पेश किया। यह डाटा-ओनली रिचार्ज प्लान पूरे Jio Hotstar कैटलॉग तक एक्सेस प्रदान करता है, जिसमें आगामी IPL 2025 के साथ-साथ WPL 2025 और ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जैसे मौजूदा क्रिकेट टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी शामिल है।

यह एक ऐड-ऑन प्लान है जिसे सामान्य प्लान के ऊपर रिचार्ज करना होगा। Jio इसे क्रिकेट डेटा पैक कहता है, जो 90 दिनों के लिए 15GB 4G/5G डाटा के साथ-साथ पूरे पीरियड के लिए कॉम्प्लीमेंट्री ऐड-सपोर्टेड Jio Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन प्रदान करता है, जो यूजर्स को स्मार्टफोन और टैबलेट और एक मोबाइल पर एक बार में 720p रेजॉल्यूशन तक कंटेंट स्ट्रीम करने की सुविधा देता है।

Jio Hotstar को एक स्टैंडअलोन सर्विस के तौर पर खरीदने के मुकाबले में, जिसकी कीमत तीन महीने के लिए 149 रुपये है, अतिरिक्त 46 रुपये में यूजर्स को अतिरिक्त 15GB डाटा मिलता है। यह लाइव स्ट्रीमिंग मैच के लिए खासतौर पर उपयोगी है, खासकर उन लोगों के लिए जो 4G स्मार्टफोन या अनलिमिटेड 5G डाटा के बिना डेटा पैक का उपयोग कर रहे हैं।

यह दूसरा रिचार्ज प्लान है जिसमें Jio Hotstar सब्सक्रिप्शन शामिल है। Jio का पहला 949 रुपये का प्लान 84 दिनों की वैधता प्रदान करता है। इसमें प्रति दिन 2GB 4G डाटा दिया जाता है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है। इस प्लान में 5G डाटा के साथ डेली 100 एसएमएस के साथ 90 दिनों के लिए Jio Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन प्रदान करता है।

अगर आपके पास पहले से कोई बेस प्लान नहीं है, तो Jio का 949 रुपये का रिचार्ज प्लान ज्यादा किफायती है। हालांकि, अगर आपके पास पहले से ही रिचार्ज प्लान है, तो नया 195 रुपये का रिचार्ज प्लान 15GB अतिरिक्त डाटा के साथ Jio Hotstar तक एक्सेस प्रदान करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »