खत्म होने वाला है अनलिमिटेड 5G डेटा का मजा? TRAI ले सकता है फैसला

यदि ऐसा होता है कि तो इसका मतलब यही है कि भविष्य में Jio और Airtel यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा नहीं मिलेगा और 5G डेटा भी 4G के समान FUP लिमिट के साथ आएंगे।

खत्म होने वाला है अनलिमिटेड 5G डेटा का मजा? TRAI ले सकता है फैसला

वर्तमान में भारत में केवल Jio और Airtel ही 5G सर्विस दे रहे हैं

ख़ास बातें
  • TRAI Jio और Airtel को अनलिमिटेड 5G डेटा देने के लिए मना कर सकता है
  • हाल ही में Vi ने TRAI से अनलिमिटेड 5G डेटा को लेकर की थी शिकायत
  • Vi का कहना है कि ऑपरेटर्स का यह बेनिफिट उसके बिजनेस पर असर डाल रहा है
विज्ञापन
Vi (Vodafone-Idea) ने पिछले महीने टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI से Jio और Airtel द्वारा उनके यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा दिए जाने की शिकायत की थी। टेलीकॉम कंपनी ने कथित तौर पर TRAI को एक लेटर में प्रतियोगियों - Jio और Airtel द्वारा यूजर्स को अनलिमिटेड 5G प्लान ऑफर किए जाने की शिकायत करते हुए कहा है कि 5G की प्रीडेटरी प्राइसिंग के कारण वो मार्केट में कम्पीट नहीं कर पाएगा। अब, एक लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रेगुलेटर जियो और एयरटेल को अनलिमिटेड 5G डेटा देने के लिए मना कर सकता है।

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया रिलायंस जियो और भारती एयरटेल को अपने 5G टैरिफ प्लान में अनलिमिटेड डेटा देना बंद करने का निर्देश दे सकता है।  रेगुलेटर की ओर से यह फैसला हाल ही में वोडाफोन-आइडिया (Vi) की शिकायत के बाद आ सकता है, जिसमें ऑपरेटर ने कहा था कि दोनों के पास बाजार का बड़ा हिस्सा है और उनके 5G टैरिफ Vi के बिजनेस पर बड़ा असर डाल सकते हैं, क्योंकि वे लागत से कम में सर्विस की पेशकश करते हैं।

बता दें कि वर्तमान में भारत में केवल जियो और एयरटेल ही 5G सर्विस मुहैया करा रहे हैं और दोनों कंपनियां प्रतियोगिता को गर्माने के लिए अपने कई 4G प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा दे रही हैं। निश्चित तौर पर यह Vi के यूजरबेस पर सेंध का काम कर सकता है।

रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया है कि मामले की जांच के बाद ट्राई का मानना ​​है कि जियो और एयरटेल के टैरिफ को शिकारी नहीं कहा जा सकता, क्योंकि वे लागत से कम नहीं हैं। इसके अलावा, 4G की कीमत पर 5G की पेशकश को भी शिकारी नहीं कहा जा सकता है। हालांकि, किसी भी प्लान में अनलिमिटेड डेटा की पेशकश करना टैरिफ नियमों के फेयर यूसेज पॉलिसी के खिलाफ है, इसलिए दोनों [एयरटेल और जियो] को इसे बंद कर देना चाहिए।

यदि ऐसा होता है कि तो इसका मतलब यही है कि भविष्य में Jio और Airtel यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा नहीं मिलेगा और 5G डेटा भी 4G के समान FUP लिमिट के साथ आएंगे। बता दें कि वर्तमान में 4G डेटा FUP लिमिट के बाद 64 Kbps स्पीड के साथ एक्सेस किया जाता है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि अगर 5G डेटा को भी FUP के अंतर्गत लाया जाता है, तो डेटा कोटा खत्म होने के बाद यूजर्स को कितनी स्पीड मिलेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: 5G Data, 5G data plan, unlimited 5G data, TRAI, vi, Jio, Airtel
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »