• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • मात्र 44 रुपये में Jio यूजर्स को मिलेगी 1 साल की वैधता, आते रहेंगे कॉल और मैसेज, जानें कैसे

मात्र 44 रुपये में Jio यूजर्स को मिलेगी 1 साल की वैधता, आते रहेंगे कॉल और मैसेज, जानें कैसे

आपको पिछले प्लान के खत्म होने के बाद 90 दिन की इस छूट अवधि के समाप्त होने से एक दिन पहले 11 रुपये डाटा पैक का रिचार्ज करना है

मात्र 44 रुपये में Jio यूजर्स को मिलेगी 1 साल की वैधता, आते रहेंगे कॉल और मैसेज, जानें कैसे

Photo Credit: Jio

Jio किफायती रिचार्ज प्लान की पेशकश करता है।

ख़ास बातें
  • Jio महज 11 रुपये में एक सस्ता डाटा प्लान प्रदान करता है।
  • जियो के 11 रुपये वाले डाटा पैक में 10GB डाटा मिलता है।
  • Jio 90 दिनों के दौरान इनकमिंग कॉल्स और एसएमएस पर कोई रोक नहीं लगाता है।
विज्ञापन

अगर आप Jio यूजर्स हैं और बिना महंगे रिचार्ज किए लंबे समय तक सिम की वैधता चाहते हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। आमतौर पर रिचार्ज नहीं करवाने के 90 दिनों के बाद प्लान को डिएक्टिवेट कर दिया जाता है और सिम किसी और के नाम पर अलॉट कर दी जाती है। मगर अच्छी बात यह है कि महंगे प्लान्स के बीच एक 11 रुपये का एक सस्ता डाटा प्लान मौजूद है। इसमें सिर्फ एक घंटे की वैधता के साथ 10GB हाई स्पीड डाटा (4G) मिलता है, जो रिचार्ज एक्टिवेशन के बाद सिर्फ 1 घंटे तक ही उपयोग किया जा सकता है।

अगर यूजर्स एक घंटे तक इसका इस्तेमाल करते हैं तो कुछ ब्राउज कर सकते हैं और यह मीटर्ड और मेजर्ड आउटगोइंग डाटा ट्रैफिक में गिना आता है। एक घंटे के बाद प्लान एक्सपायर हो जाता है, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। इससे 90 दिनों की एक और रोलिंग विंडो मिलती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको कोई बेस प्लान एक्टिवेट करने की जरूरत नहीं है। यह एक स्टैंडअलोन प्लान है। क्योंकि Jio इन 90 दिनों के दौरान इनकमिंग कॉल्स और एसएमएस आने पर कोई रोक नहीं लगाता है, इसलिए यूजर्स बिना किसी एक्टिव रिचार्ज प्लान के भी ओटीपी और इनकमिंग कॉल पा सकते हैं।

मात्र 11 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 


आपके पिछले प्लान के खत्म होने के बाद 90 दिन की इस छूट अवधि के समाप्त होने से एक दिन पहले 11 रुपये डाटा पैक का रिचार्ज करना है। इससे 1 घंटे के लिए मोबाइल डाटा ब्राउज कर सकते हैं। यूजर्स को उस प्लान की समाप्ति से 90 दिन का और समय मिलेगा जिसमें सिम कार्ड डिएक्टिवेट नहीं किया जा सकता है क्योंकि टेक्निकल तौर पर आपके आखिरी उपयोग के बाद 90 दिन से कम समय होगा। इस प्रक्रिया को कितनी भी बार दोहराया जा सकता है।

इसका मतलब है कि Jio के रिचार्ज और उपयोग के बाद अगले 90 दिनों तक आप बिना किसी रिचार्ज के रह सकते हैं, क्योंकि रिचार्ज न करने या उपयोग न करने के चलते सिम बंद नहीं होगी। इस रिचार्ज को कितनी भी बार दोहराया जा सकता है तो सिर्फ 11 रुपये के रिचार्ज 4 बार करने पर लगभग 45 रुपये खर्च करके आप पूरे साल इनकमिंग कॉल, एसएमएस और कॉल का लाभ उठा सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »