BSNL ने पंजाब में पेश की 200 4G साइट्स, Jio और Airtel को मिलेगी कड़ी टक्कर

सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 4G नेटवर्क साइट्स को पंजाब में पेश किया है।

BSNL ने पंजाब में पेश की 200 4G साइट्स, Jio और Airtel को मिलेगी कड़ी टक्कर

Photo Credit: BSNL

BSNL पंजाब में स्थापित कर रही 4G नेटवर्क साइट

ख़ास बातें
  • भारत संचार निगम लिमिटेड BSNL ने 4G नेटवर्क साइट्स पंजाब में पेश की हैं।
  • BSNL की 4G साइट्स को तेजी से शुरू करने का प्लान अगस्त में बनाया गया है।
  • 4G सर्विस शुरू होने से BSNL को रेवेन्यू में 20 प्रतिशत का इजाफा होगा।
विज्ञापन
सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 4G नेटवर्क साइट्स को पंजाब में पेश किया है। बीएसएनएल पंजाब के अमृतसर, फिरोजपुर और पठानकोट आदि में 4G नेटवर्क साइट्स स्थापित कर रही है। नई नेटवर्क साइट्स को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम के जरिए कॉन्सेप्ट ऑफ प्रूफ (पीओसी) के बाद एक्सटेंड फील्ड ट्रायल के हिस्से के तहत पेश किया गया। बीते माह मुंबई बेस्ड टीसीएस को देश भर में 1 लाख 4G साइट्स को लगाने, उनका संचालन करने और मैंटेनेंस करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।

BSNL ने टीसीएस और ITI लिमिटेड को 1 लाख 4G साइट्स के लिए 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का एडवांस पर्चेज ऑर्डर (एपीओ) जारी किया था। कुल साइट्स में से 20 प्रतिशत आईटीआई द्वारा लगाई जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्टूबर से बीएसएनएल के 4G नेटवर्क को बड़े स्तर पर लॉन्च किया जाएगा, जो कि 12 महीने में पूरा होने की उम्मीद है।" 

इस हफ्ते की शुरुआत में टेलीकॉम की नेटवर्क टीम, टीसीएस और रेडियो इक्विपमेंट प्रोवाइडर तेजस नेटवर्क के साथ बीएसएनएल ने स्ट्रैटजी तैयार करने और रोलआउट समय सीमा पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की थी। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अप्रैल में कहा था कि BSNL ने फील्ड ट्रायल के एक हिस्से के तौर पर घरेलू टेलीकॉम स्टैक पर बेस्ड 200 टावर्स को लगाने की शुरुआत की है।

वैष्णव ने कहा था कि BSNL की 4G साइट्स को तेजी से शुरू करने का प्लान अगस्त में बनाया गया है। उन्होंने कहा कि चल रही लाइव टेस्टिंग वास्तविक ग्राहकों पर बेस्ड है। बीते साल BSNL 4जी नेटवर्क के लिए भारतीय टेलीकॉम स्टैक सेटअप का एक साथ 10 मिलियन फोन कॉल के लिए टेस्ट किया गया था। BSNL का यह 4जी लॉन्च तब आया है जब भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां Reliance Jio और Bharti Airtel एक साल के भीतर पूरे भारत में 5G कवरेज पूरा करने का टारगेट लेकर चल रही हैं। टेलीकॉम कंपनी को उम्मीद है कि उसकी 4G सर्विस पूरे तरीके से शुरू होने से रेवेन्यू में 20 प्रतिशत का इजाफा होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »