• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL Diwali Bonanza: Rs 1 रुपये में रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS, ऐसे मिलेगा ऑफर

BSNL Diwali Bonanza: Rs 1 रुपये में रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS, ऐसे मिलेगा ऑफर

BSNL का यह “Diwali Bonanza Offer” 15 अक्टूबर से शुरू हो गया है और 15 नवंबर तक चलेगा। यानी यूजर्स के पास सीमित समय है।

BSNL Diwali Bonanza: Rs 1 रुपये में रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS, ऐसे मिलेगा ऑफर

Photo Credit: Reuters

BSNL ने लगभग 98 हजार टावरों के जरिए 4G सेवाओं की शुरुआत की है

ख़ास बातें
  • यूजर्स को सिर्फ Rs 1 में 30 दिनों के लिए मिलेंगे बेनिफिट्स
  • यह ऑफर सिर्फ नए BSNL यूजर्स के लिए है
  • BSNL का यह ऑफर 15 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025 तक उपलब्ध
विज्ञापन

BSNL ने अपने स्वदेशी 4G नेटवर्क के रोलआउट के बाद ग्राहकों के लिए जबरदस्त दिवाली ऑफर पेश किया है। अगर आप किसी प्राइवेट नेटवर्क से सरकारी कंपनी के 4G नेटवर्क पर स्विच करना चाहते हैं, तो अब यह मौका बेहद सस्ता है। कंपनी ने नए यूजर्स के लिए सिर्फ Rs 1 में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा और 100 SMS देने की पेशकश की है। खास बात यह है कि सिम कार्ड बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है।

BSNL Rs 1 Diwali Offer

BSNL का यह “Diwali Bonanza Offer” 15 अक्टूबर से शुरू हो गया है और 15 नवंबर तक चलेगा। यानी यूजर्स के पास सीमित समय है। जो ग्राहक इस अवधि में BSNL नेटवर्क से जुड़ते हैं, उन्हें Rs 1 में 30 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेली डेटा और 100 SMS की सुविधा मिलेगी। इसके बाद यूजर्स अपनी पसंद के किसी भी प्लान से रिचार्ज कर सर्विस जारी रख सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि अब उसका स्वदेशी 4G नेटवर्क भारतभर में एक्टिव है। BSNL ने लगभग 98 हजार टावरों के जरिए 4G सेवाओं की शुरुआत की है। ऐसे में अगर आपके इलाके में BSNL 4G सिग्नल उपलब्ध है, तो आप इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

BSNL ने इस ऑफर के लिए फिलहाल नए ग्राहकों को टारगेट किया है। हालांकि कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि नंबर पोर्ट कराने वाले यूजर्स को यह फायदा मिलेगा या नहीं। लेकिन माना जा रहा है कि जो भी ग्राहक पहली बार BSNL नेटवर्क से जुड़ेंगे, वे इस स्कीम के लिए पात्र होंगे।

BSNL की 5G सर्विस को भी जल्द लॉन्च किया जाएगा। एक रिपोर्ट में BSNL के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि कंपनी ने 5G नेटवर्क के लिए टेस्टिंग पूरी कर ली है। कंपनी के 4G नेटवर्क को अपग्रेड किया जा सकता है और इसके लिए ट्रायल किया जा रहा है।

BSNL का Rs 1 वाला ऑफर क्या है?

यह BSNL का लिमिटेड-टाइम दिवाली बोनांजा ऑफर है, जिसके तहत नए यूजर्स को सिर्फ 1 रुपये में 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा और 100 SMS की सुविधा दी जा रही है।

यह ऑफर किन यूजर्स के लिए है?

यह ऑफर सिर्फ नए BSNL यूजर्स के लिए है। यानी जो ग्राहक पहली बार BSNL नेटवर्क से जुड़ेंगे, उन्हें इसका फायदा मिलेगा।

Rs 1 ऑफर कब तक वैलिड है?

BSNL का यह ऑफर 15 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025 तक उपलब्ध है। इस अवधि में जुड़ने वाले यूजर्स ही इसे एक्टिवेट कर पाएंगे।

क्या MNP (नंबर पोर्ट कराने वाले) यूजर्स को यह ऑफर मिलेगा?

BSNL ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन माना जा रहा है कि अगर कोई यूजर पहली बार BSNL नेटवर्क पर स्विच करता है, तो उसे यह ऑफर मिल सकता है।

ऑफर खत्म होने के बाद क्या करना होगा?

30 दिन की अवधि पूरी होने के बाद यूजर्स को BSNL के किसी भी रिचार्ज प्लान से सर्विस जारी रखनी होगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, Bharat Sanchar Nigam Limited, BSNL Diwali offer
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »