• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel Unlimited 5G Data Plans 2023: इन 8 एयरटेल प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा, कीमत 239 रुपये से शुरू

Airtel Unlimited 5G Data Plans 2023: इन 8 एयरटेल प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा, कीमत 239 रुपये से शुरू

Airtel के अनलिमिटेड 5G डेटा प्लान में सबसे सस्ता प्लान 239 रुपये का है, जिसमें 24 दिनों के लिए डेली 1GB 4G डेटा, अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन शामिल हैं।

Airtel Unlimited 5G Data Plans 2023: इन 8 एयरटेल प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा, कीमत 239 रुपये से शुरू

Airtel के इन प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और OTT बेनिफिट्स भी मिलते हैं

ख़ास बातें
  • अगर आप 5G कवरेज एरिया में हैं, तो आपको अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा
  • ये प्लान 239 रुपये से शुरू होते हैं और इनकी कीमत 3,359 रुपये तक जाती है
  • इनमें कॉलिंग, SMS, एड-ऑन सर्विस जैसे फायदे भी शामिल हैं
विज्ञापन
भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के प्रीपेड प्लान्स के पोर्टफोलियो में कई अनलिमिटेड 5G डेटा प्लान हैं, जो आपको कॉलिंग, SMS, 4G डेटा का फायदा तो देंगे ही और अगर आप 5G कवरेज एरिया में हैं, तो आपको अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा। ये प्लान 239 रुपये से शुरू होते हैं और इनकी कीमत 3,359 रुपये तक जाती है। Airtel 5G देश भर के 500 से अधिक शहरों में उपलब्ध है। सभी अनलिमिटेड 5G डेटा प्लान जानने के लिए नीचे पढ़ें।

Airtel के अनलिमिटेड 5G डेटा प्लान में सबसे सस्ता प्लान 239 रुपये का है, जिसमें 24 दिनों के लिए डेली 1GB 4G डेटा, अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन शामिल हैं। इस प्लान में WhynkMusic एक्सेस और फ्री Hello Tunes का फायदा भी मिलता है। अगला प्लान 265 रुपये का है, जिसमें 239 रुपये प्लान के समान सभी फायदे हैं, लेकिन इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और साथ ही 3 महीने के लिए Xstream एक्सेस दिया जाता है।

296 रुपये का एयरटेल प्लान भी अनलिमिटेड कॉलिंग, अनलिमिटेड 5G डेटा और 100 SMS प्रति दिन देता है। इसमें 25GB 4G डेटा मिलता है। इसके साथ इसमें Airtel Xstream और Hello Tunes आदि फायदे शामिल हैं। इसकी वैलिडिटी 30 दिन है। Airtel का अगला प्लान 299 रुपये का है, जिसमें 28 दिनों के लिए डेली 1.5GB 4G डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति दिन, Xstream एक्सेस, Hello Tunes आदि फायदे भी शामिल हैं।

319 रुपये का प्लान 1 महीने की वैधता के साथ आता है, जो प्रति दिन 100 SMS, अनलिमिटेड 5G डेटा, डेली 1.5GB 4G डेटा, Xstream एक्सेस आदि फायदे देता है। अगला प्लान 359 रुपये का है, जो 1 महीने की वैधता के लिए डेली 2GB 4G डेटा देता है और अन्य सभी फायदे 319 रुपये के प्लान के समान हैं।

499 रुपये का प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें डेली 3GB 4G डेटा, 100 SMS प्रति दिन, अनलिमिटेड 5G डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल है। प्लान में 149 रुपये कीमत का Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन मिलता है और 28 दिनों के लिए Xstream के एक चैनल का एक्सेस मिलता है।

सबसे महंगा प्लान 3,359 रुपये का है, जिसमें 365 दिनों की वैधता मिलती है। इसमें डेली 3.5GB 4G डेटा, 100 SMS प्रति दिन, अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनिफिट्स के साथ 1 साल का Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन, 3 महीने का Apollo Circle एक्सेस जैसे फायदे भी शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »