• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL ने गंवाए 1 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स, Reliance Jio को मिले सबसे अधिक वायरलेस कस्टमर्स

BSNL ने गंवाए 1 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स, Reliance Jio को मिले सबसे अधिक वायरलेस कस्टमर्स

टेलीकॉम मार्केट में वायरलाइन और ब्रॉडबैंड दोनों सेगमेंट में रिलायंस जियो ने अपना पहला रैंक बरकरार रखा है

BSNL ने गंवाए 1 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स, Reliance Jio को मिले सबसे अधिक वायरलेस कस्टमर्स

देश के टेलीकॉम मार्केट में यूजर्स की कुल संख्या बढ़कर लगभग 1.22 अरब हो गई है

ख़ास बातें
  • Reliance Jio को जुलाई में सबसे अधिक नए वायरलेस सब्सक्राइबर्स मिले हैं
  • पिछले महीने भारती एयरटेल ने 4.64 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं
  • देश के टेलीकॉम मार्केट में यूजर्स की संख्या बढ़कर लगभग 1.22 अरब हो गई है
विज्ञापन

देश के टेलीकॉम मार्केट में जुलाई में 16.6 लाख नए सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं। Reliance Jio ने जुलाई में सबसे अधिक नए वायरलेस सब्सक्राइबर्स हासिल किए हैं। बिलिनेयर मुकेश अंबानी की इस कंपनी ने पिछले महीने लगभग 4.82 लाए नए वायरलेस कस्टमर्स को जोड़ा है। दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel को 4.64 लाख नए मोबाइल सब्सक्राइबर्स मिले हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( TRAI) के डेटा के हवाले से बताया गया है कि टेलीकॉम मार्केट में वायरलाइन और ब्रॉडबैंड दोनों सेगमेंट में भी रिलायंस जियो ने अपना पहला रैंक बरकरार रखा है। मोबाइल सर्विसेज में इस कंपनी की 41.04 प्रतिशत हिस्सेदारी है। पिछले महीने भारती एयरटेल ने 4.64 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। इस कंपनी की वायरलाइन मार्केट में 21.73 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। एंटरप्राइज और IoT के सेगमेंट में भारती एयरटेल की मजबूत स्थिति है। 

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को जुलाई में 1.01 लाख सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ है। इसकी सहयोगी टेलीकॉम कंपनी MTNL के सब्सक्राइबर्स भी घटे हैं। टेलीकॉम मार्केट के मोबाइल सेगमेंट में इन दोनों सरकारी कंपनियों की हिस्सेदारी घटकर आठ प्रतिशत से कम हो गई है। इस वर्ष केंद्र सरकार से BSNL को केंद्र सरकार से 6,982 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड मिलेगा। इससे पहले BSNL को सरकार से लगभग 3.22 लाख करोड़ रुपये का फंड मिल चुका है। इसमें लगभग दो वर्ष पहले आवंटित किया गया 89,000 रुपये का 4G और 5G स्पेक्ट्रम भी शामिल है। इस महीने की शुरुआत में BSNL ने राजधानी दिल्ली में 4G सर्विस को लॉन्च किया है। BSNL के SIM कार्ड्स के जरिए दिल्ली में यूजर्स हाई-स्पीड डेटा और वॉयस सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी के 5G नेटवर्क को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की 5G सर्विस को Q-5G कहा जाएगा। इसमें Q का मतलब Quantum से है। हाल ही में BSNL ने SIM कार्ड की डोरस्टेप पर डिलीवरी की सर्विस शुरू की थी। 

भारत में पिछले महीने ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की संख्या 98 करोड़ से कुछ अधिक की थी। देश के टेलीकॉम मार्केट में यूजर्स की कुल संख्या बढ़कर लगभग 1.22 अरब हो गई है। इसमें शहरी सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 68.35 करोड़ की है। ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीकॉम कंपनियों के लिए कस्टमर्स की संख्या बढ़ाने की अधिक संभावना है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »