BSNL की 3G सर्विस को बंद करने की तैयारी, 4G नेटवर्क का बढ़ेगा दायरा

कंपनी की 3G सर्विस उन क्षेत्रों से हटाया जा सकता है जहां 4G नेटवर्क लॉन्च किया जा चुका है। BSNL के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है

BSNL की 3G सर्विस को बंद करने की तैयारी, 4G नेटवर्क का बढ़ेगा दायरा

हाल ही में कंपनी ने 5G नेटवर्क के लिए टेस्टिंग को पूरा किया है

ख़ास बातें
  • देश के कई क्षेत्रों में हाल ही में BSNL ने 4G नेटवर्क को लॉन्च किया है
  • कंपनी की लगभग एक लाख 4G साइट्स लाइव हो चुकी हैं
  • इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में BSNL का लॉस बढ़ा है
विज्ञापन

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की 3G सर्विस को जल्द बंद किया जा सकता है। देश के कई क्षेत्रों में हाल ही में BSNL ने 4G नेटवर्क को लॉन्च किया है। कंपनी की लगभग एक लाख 4G साइट्स लाइव हो चुकी हैं। कंपनी की 3G सर्विस उन क्षेत्रों से हटाया जा सकता है जहां 4G नेटवर्क लॉन्च किया जा चुका है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि BSNL की योजना ZTE जैसी चाइनीज टेलीकॉम इक्विपमेंट मेकर्स के साथ अपने एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट्स को भी समाप्त करने की है। केंद्र सरकार ने प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को चाइनीज इक्विपमेंट मेकर्स को उनके नेटवर्क से हटाने के लिए कहा था। BSNL के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ भारत ने 4G टेक्नोलॉजी के क्लब में एंट्री की है। इससे पहले चार देशों - स्वीडन, दक्षिण कोरिया, चीन और फिनलैंड की पांच कंपनियों का इस टेक्नोलॉजी में दबदबा था। कंपनी के 4G नेटवर्क का डिजाइन क्लाउड-बेस्ड है, जिसे 5G नेटवर्क पर अपग्रेड किया जा सकता है। हाल ही में कंपनी ने 5G नेटवर्क के लिए टेस्टिंग को पूरा किया है। 

BSNL के नए टेलीकॉम टावर्स सोलर पावर का इस्तेमाल करते हैं। Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क देश के लगभग प्रत्येक हिस्से में मौजूद है। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का मुकाबला करने में BSNL को मुश्किल रही है। BSNL की 5G सर्विस को Q-5G कहा जाएगा। इसमें Q का मतलब Quantum से है। टेलीकॉम मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कंपनी से अपने कस्टमर्स की संख्या बढ़ाने के साथ ही मोबाइल सर्विस से मिलने वाले रेवेन्यू में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के लिए कहा है। 

इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में BSNL का लॉस बढ़ा है। पिछले वित्त वर्ष की अंतिम दो तिमाहियों में कंपनी ने प्रॉफिट दर्ज किया था। दूसरी तिमाही में कंपनी का लॉस लगभग 1,357 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इससे पिछली तिमाही में कंपनी का लॉस 1,048 करोड़ रुपये का था। कंपनी ने जाली लिंक्स वाले SMS से यूजर्स को सुरक्षित करने के लिए एंटी-स्मिशिंग और एंटी-स्पैम प्रोटेक्शन भी शुरू किया है। BSNL ने e-SIM सर्विस को भी उपलब्ध कराया है। इससे कंपनी की मोबाइल सर्विस के लिए कस्टमर्स को फिजिकल SIM कार्ड का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, इसके लिए यूजर्स के डिवाइस का e-SIM के लिए कम्पैटिबल होना जरूरी है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »