BSNL को मिले नए सब्सक्राइबर्स, Reliance Jio का पहला स्थान बरकरार

BSNL का लक्ष्य जून में 4G सर्विस को लॉन्च करने का है। इसके बाद कंपनी 4G साइट्स को अपग्रेड कर 5G नेटवर्क लॉन्च करेगी

BSNL को मिले नए सब्सक्राइबर्स, Reliance Jio का पहला स्थान बरकरार

दुनिया में भारत पांच ऐसे देशों में शामिल हो गया है जिन्होंने अपनी 4G टेक्नोलॉजी को डिवेलप किया है

ख़ास बातें
  • टेलीकॉम मार्केट में Reliance Jio का पहला स्थान बरकरार है
  • Bharti Airtel ने मार्च में लगभग 12.50 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं
  • मार्च के अंत में BSNL के कुल लगभग 9.10 करोड़ सब्सक्राइबर्स थे
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के सब्सक्राइबर्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। BSNL को मार्च में लगभग 48,177 नए सब्सक्राइबर्स मिले हैं। टेलीकॉम मार्केट में Reliance Jio का पहला स्थान बरकरार है। हालांकि, Vodafone Idea को सब्सक्राइबर्स की संख्या के लिहाज से बड़ा नुकसान हुआ है। 

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के डेटा के अनुसार, रिलायंस जियो को मार्च में लगभग 21.74 लाख नए सब्सक्राइबर्स मिले हैं। कंपनी के सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या लगभग 49.97 करोड़ हो गई है। दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने मार्च में लगभग 12.50 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। एयरटेल के सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या मार्च के अंत में लगभग 38.98 करोड़ की थी। 

हालांकि, Vodafone Idea (Vi) के लिए मुश्किल बढ़ गई है। Vi को मार्च में लगभग 5.41 लाख सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ है। इसके कुल सब्सक्राइबर्स घटकर लगभग 20.53 करोड़ हो गए हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने मार्च में लगभग 49,177 नए सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। मार्च के अंत में BSNL के कुल लगभग 9.10 करोड़ सब्सक्राइबर्स थे। फरवरी में कंपनी को 5.60 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ था। BSNL का 4G नेटवर्क जल्द पूरे देश में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में Tata Group की कंपनी Tejas Networks ने BSNL को एक लाख 4G साइट्स के लिए टेलीकॉम इक्विपमेंट की सप्लाई का ऑर्डर पूरा कर दिया है। यह ऑर्डर 7,492 करोड़ रुपये का था। 

BSNL का लक्ष्य जून में 4G सर्विस को लॉन्च करने का है। इसके बाद कंपनी 4G साइट्स को अपग्रेड कर 5G नेटवर्क लॉन्च करेगी। कंपनी ने 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया था कि BSNL के 4G नेटवर्क को जून से 5G पर अपग्रेड किया जाएगा। दुनिया में भारत पांच ऐसे देशों में शामिल हो गया है जिन्होंने अपनी 4G टेक्नोलॉजी को डिवेलप किया है। सरकार का लक्ष्य इस एक्सपर्टाइज का 5G तक विस्तार करने का है। इससे पहले केंद्र सरकार की ओर स कंपनी को 4G नेटवर्क के एक्सपैंशन के लिए 6,000 करोड़ रुपये की फंडिंग की अनुमति दी गई थी। इस फंड का इस्तेमाल कंपनी की सब्सिडियरी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) के 4G नेटवर्क के लिए भी किया जाएगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »