BSNL के वर्कर्स 4G, 5G सर्विसेज में देरी से नाराज, प्रदर्शन करने की तैयारी

BSNL के वर्कर्स 16 मई को हस्ताक्षर अभियान के साथ प्रदर्शन की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा कंपनी के सभी कॉरपोरेट ऑफिस पर धरना दिया जाएगा

BSNL के वर्कर्स 4G, 5G सर्विसेज में देरी से नाराज, प्रदर्शन करने की तैयारी

टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने कंपनी को 61,000 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम एलोकेट किया है

ख़ास बातें
  • BSNL के वर्कर्स 16 मई को हस्ताक्षर अभियान के साथ प्रदर्शन शुरू करेंगे
  • कंपनी के सभी कॉरपोरेट ऑफिस पर वर्कर्स की ओर से धरना दिया जाएगा
  • रिलायंस जियो और एयरटेल का 5G नेटवर्क देश के बड़े हिस्से में मौजूद है
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के वर्कर्स ने 4G सर्विसेज और 5G नेटवर्क के लॉन्च में देरी के खिलाफ प्रदर्शन करने की तैयारी की है। BSNL के वर्कर्स फाइबर-टु-होम (FTTH) के खराब प्रदर्शन और केंद्र सरकार के BharatNet प्रोजेक्ट में देरी से भी नाराज हैं। 

पिछले कुछ वर्षों में इस सरकारी टेलीकॉम के लाखों कस्टमर्स ने Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों की ओर शिफ्ट हुए हैं। इससे BSNL को रेवेन्यू का बड़ा नुकसान हुआ है। भारतीय मजदूर संचार मंच ने ने कंपनी के CMD, Robert J Ravi को लिखे एक पत्र में कहा है, "सरकार के पूरे समर्थन के बावजूद 4G और 5G सर्विसेज को लॉन्च करने में देरी हो रही है। इसके पीछे प्रबंधन और इससे जुड़े वेंडर्स का रवैया प्रमुख कारण है। इस वजह से बड़ी संख्या में सब्सक्राइबर्स छूट रहे हैं और रेवेन्यू का नुकसान हो रहा है।" 

BSNL के वर्कर्स 16 मई को हस्ताक्षर अभियान के साथ प्रदर्शन की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा कंपनी के सभी कॉरपोरेट ऑफिस पर धरना दिया जाएगा। कंपनी की 5G सर्विस जल्द लॉन्च की जा सकती है। हाल ही में टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) ने BSNL को 61,000 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम एलोकेट किया है। कंपनी की 5G सर्विस की शुरुआत राजधानी दिल्ली से की जा सकती है। BSNL को 700 MHz और 3,300 MHz जैसे प्रीमियम बैंड्स में स्पेक्ट्रम मिल गया है, जो 5G के लिए महत्वपूर्ण है। 

रिलायंस जियो और भारती एयरटेल का 5G नेटवर्क देश के बड़े हिस्से में मौजूद है। इन कंपनियों का मुकाबला करने के लिए BSNL को जल्द 5G सर्विस लॉन्च करने की जरूरत है। हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया था कि पिछले छह से सात महीनों में BSNL ने 55 लाख नए सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है। उन्होंने कहा था कि कंपनी को प्रॉफिट में वापस लाने और इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ाने के लिए कोशिशें की जा रही हैं। इससे पहले केंद्र सरकार की ओर से BSNL को 4G नेटवर्क के एक्सपैंशन के लिए 6,000 करोड़ रुपये की फंडिंग को स्वीकृति दी गई थी। इस फंड का इस्तेमाल कंपनी की सब्सिडियरी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड ( MTNL) के 4G नेटवर्क के लिए भी किया जाएगा। दिल्ली और मुंबई में टेलीकॉम सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली  MTNL का कंट्रोल भी BSNL के पास है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  3. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  4. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  5. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  6. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  7. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  8. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  9. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  10. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »