बंद नहीं हुआ है Jio का Rs 799 प्लान, ऐसे कर सकते हैं रिचार्ज

पिछले कुछ हफ्तों में Jio ने अपने कई पुराने पैक्स को रिवैंप किया है और कुछ को बंद भी किया है। इसी वजह से जब यह प्लान कैटेगरी में नहीं दिखा तो लोगों ने मान लिया कि इसे भी हटा दिया गया है।

बंद नहीं हुआ है Jio का Rs 799 प्लान, ऐसे कर सकते हैं रिचार्ज

Photo Credit: Jio

Jio Rs 799 पैक उन यूजर्स के लिए खास है जो लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी के साथ बैलेंस्ड डेटा चाहते हैं

ख़ास बातें
  • पुराने रिपोर्ट्स में दावा, Jio ने Rs 799 प्लान बंद कर दिया
  • कंपनी ने कहा प्लान कंटिन्यू है, सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध
  • हालांकि अभी भी वेबसाइट और ऐप पर कैटेगरी में नहीं दिख रहा है पैक
विज्ञापन

हालिया दिनों में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि Reliance Jio ने अपने 799 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को चुपचाप वेबसाइट और ऐप से हटा दिया है। खबरों में कहा गया कि कंपनी ने इस पैक को डिसकंटीन्यू कर दिया है, जिसकी वजह से यूजर्स के बीच कन्फ्यूजन बढ़ गया, क्योंकि यह प्रीपेड रिचार्ज पैक एक पॉपुलर प्लान है, जिसमें 1.5GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग व 100 SMS डेली जैसे फायदे पूरे 84 दिनों के लिए मिलते हैं। हालांकि, असल मामला थोड़ा अलग है।

असल में Jio का Rs 799 प्लान बंद नहीं हुआ है। टेलीकॉम ऑपरेटर की वेबसाइट और MyJio ऐप में यह प्लान कैटेगरी सेक्शन में डायरेक्ट नहीं दिख रहा, मगर जब यूजर सर्च बार में “799” डालते हैं तो यह पैक सामने आ जाता है। यही नहीं, कंपनी ने भी Gadgets360 को बताया है कि यह प्लान डिसकंटीन्यू नहीं हुआ है और आगे भी कंटिन्यू रहेगा। 

Jio ने साफ किया है कि यह पैक उनकी वेबसाइट, MyJio ऐप के अलावा Gpay, PhonePe सहित दूसरे रिचार्ज प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध है और यूजर्स इसे बेझिझक इस्तेमाल कर सकते हैं।

Latest and Breaking News on NDTV

799 रुपये वाला यह पैक उन यूजर्स के लिए खास है जो लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी के साथ बैलेंस्ड डेटा चाहते हैं। इसमें 1.5GB डेली डेटा दिया जाता है, यानी पूरे प्लान में करीब 126GB डेटा मिलता है। वैलिडिटी 84 दिन की है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा भी शामिल रहती है। इसके साथ ही Jio ऐप्स जैसे JioHotstar और JioTV का एक्सेस (लिमिटेड समय के लिए और केवल एक बार) भी दिया जाता है।

दरअसल, पिछले कुछ हफ्तों में Jio ने अपने कई पुराने पैक्स को रिवैंप किया है और कुछ को बंद भी किया है। इसी वजह से जब यह प्लान कैटेगरी में नहीं दिखा तो लोगों ने मान लिया कि इसे भी हटा दिया गया है। लेकिन कंपनी की सफाई के बाद अब स्थिति साफ है कि 799 रुपये वाला पैक बरकरार रहेगा और पहले की तरह यूजर्स को उपलब्ध रहेगा।

क्या Jio ने अपना Rs 799 वाला प्रीपेड प्लान हटा दिया है?

नहीं, कंपनी ने साफ किया है कि यह पैक अभी भी जारी है और डिसकंटीन्यू नहीं हुआ है।

वेबसाइट और ऐप पर यह पैक क्यों नहीं दिख रहा?

यह कैटेगरी सेक्शन में डायरेक्ट नहीं दिखता, लेकिन सर्च बार में “799” डालने पर प्लान दिख जाता है।

Rs 799 वाले प्लान में क्या बेनिफिट्स मिलते हैं?

इस पैक में 84 दिन की वैलिडिटी के साथ 1.5GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज़ 100 SMS मिलते हैं।

क्या इसमें Jio ऐप्स का एक्सेस मिलता है?

हां, JioCinema और JioTV समेत कंपनी की प्रीमियम ऐप्स का एक्सेस (सीमित समय के लिए) इस पैक में शामिल है।

क्या यह प्लान MyJio ऐप के अलावा दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध है?

हां, यह पैक Jio वेबसाइट, MyJio ऐप और अन्य रिचार्ज प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio, Jio recharge plans, Jio prepaid plans, Jio Rs 799 Plan
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »