Google के इस फोन की गिरी कीमत, खरीदने के लिए आया तगड़ा ऑफर

Google Pixel 10 सीरीज लॉन्च होने के बाद Google Pixel 9 की कीमत काफी गिरी है।

Google के इस फोन की गिरी कीमत, खरीदने के लिए आया तगड़ा ऑफर

Photo Credit: Google

Google Pixel 9 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Google Pixel 9 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले मिलती है।
  • Google Pixel 9 4,700mAh की बैटरी दी गई है।
  • Google Pixel 9 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड एंगल कैमरा है।
विज्ञापन

Google ने हाल ही में अपनी Pixel 10 सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें Google Pixel 10 से लेकर Google Pixel 10 Pro, Google Pixel 10 XL और Google Pixel 10 Pro Fold शामिल हैं। अगर आप लेटेस्ट सीरीज को ज्यादा कीमत होने के वजह से नहीं खरीद पा रहे हैं तो मार्केट में बीते साल आए Google Pixel 9 की कीमत लेटेस्ट लॉन्च के बाद काफी गिरी है। जी हां ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर Google Pixel 9 भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। ग्राहक बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर के जरिए अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। यहां हम आपको Google Pixel 9 पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Google Pixel 9 Price, Offers

Google Pixel 9 का 12GB RAM/25GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 58,800 रुपये में लिस्ट किया गया है। यह फोन बीते साल अगस्त में 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात की जाए तो HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 1500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 57,300 रुपये हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत से करीब 22,699 रुपये सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 47,150 रुपये कीमत कम हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Google Pixel 9 Specifications
 

Google Pixel 9 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2424 पिक्सल, 60Hz-120Hz रिफ्रेश रेट और 2,700 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर काम करता है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और Qi सर्टिफाइड वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,700mAh की बैटरी दी गई है। कैमरा सेटअप के लिए Pixel 9 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड एंगल कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »