BSNL का 4G नेटवर्क जल्द पूरे देश में होगा लॉन्च, 5G सर्विस की भी तैयारी

हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया था कि BSNL के 4G नेटवर्क को जून से 5G पर अपग्रेड किया जाएगा

BSNL का 4G नेटवर्क जल्द पूरे देश में होगा लॉन्च, 5G सर्विस की भी तैयारी

Reliance Jio और Bharti Airtel का 5G नेटवर्क देश के बड़े हिस्से में मौजूद है

ख़ास बातें
  • BSNL का लक्ष्य जून में 4G सर्विस को लॉन्च करने का है
  • इस सरकारी टेलीकॉम ने 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की है
  • प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने तेजी से अपने 5G नेटवर्क का दायरा बढ़ाया है
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का 4G नेटवर्क जल्द पूरे देश में लॉन्च किया जा सकता है। Tata Group की कंपनी Tejas Networks ने BSNL को एक लाख 4G साइट्स के लिए टेलीकॉम इक्विपमेंट की सप्लाई का ऑर्डर पूरा कर दिया है। यह ऑर्डर 7,492 करोड़ रुपये का था। 

BSNL का लक्ष्य जून में 4G सर्विस को लॉन्च करने का है। इसके बाद कंपनी 4G साइट्स को अपग्रेड कर 5G नेटवर्क लॉन्च करेगी। Tejas Networks ने बताया है कि BSNL को एक लाख साइट्स के लिए टेलीकॉम इक्विपमेंट की सप्लाई की गई है। कंपनी को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की अगुवाई वाले कंसोर्शियम के हिस्से के तौर पर विस्तृत ट्रायल के बाद यह डील मिली थी। कंपनी ने 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। 

हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया था कि BSNL के 4G नेटवर्क को जून से 5G पर अपग्रेड किया जाएगा। दुनिया में भारत पांच ऐसे देशों में शामिल हो गया है जिन्होंने अपनी 4G टेक्नोलॉजी को डिवेलप किया है। सरकार का लक्ष्य इस एक्सपर्टाइज का 5G तक विस्तार करने का है। इससे पहले केंद्र सरकार की ओर स कंपनी को 4G नेटवर्क के एक्सपैंशन के लिए 6,000 करोड़ रुपये की फंडिंग को स्वीकृति दी गई थी। इस फंड का इस्तेमाल कंपनी की सब्सिडियरी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) के 4G नेटवर्क के लिए भी किया जाएगा। दिल्ली और मुंबई में टेलीकॉम सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली  MTNL का कंट्रोल कंपनी के पास है। 

Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क देश के बड़े हिस्से में मौजूद है। इन कंपनियों का मुकाबला करने के लिए BSNL को जल्द 5G सर्विस लॉन्च करने की जरूरत है। BSNL के वर्कर्स ने 4G सर्विसेज और 5G नेटवर्क के लॉन्च में देरी के खिलाफ प्रदर्शन करने की तैयारी की है। कंपनी के वर्कर्स फाइबर-टु-होम (FTTH) के खराब प्रदर्शन और केंद्र सरकार के BharatNet प्रोजेक्ट में देरी से भी नाराज हैं। BSNL के वर्कर्स 16 मई को हस्ताक्षर अभियान के साथ प्रदर्शन की शुरुआत करेंगे। इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी के लाखों कस्टमर्स पिछले कुछ वर्षों में रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के नेटवर्क पर शिफ्ट हुए हैं। इससे BSNL को रेवेन्यू का बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। 




 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  3. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  4. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  5. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  6. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  7. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  8. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  9. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  10. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »