BSNL के अगले चार वर्षों में प्रॉफिट में आने के आसार

केंद्र सरकार ने BSNL के प्रदर्शन में सुधार के लिए कुछ उपाय किए हैं। पिछले वर्ष अप्रैल से सितंबर के बीच इसका घाटा 3,589 करोड़ रुपये का था

BSNL के अगले चार वर्षों में प्रॉफिट में आने के आसार

पिछले वर्ष अप्रैल से सितंबर के बीच कंपनी का घाटा 3,589 करोड़ रुपये का था

ख़ास बातें
  • केंद्र सरकार ने BSNL के प्रदर्शन में सुधार के लिए कुछ उपाय किए हैं
  • BSNL की 4G टेक्नोलॉजी को 5G में अपग्रेड करने की योजना है
  • कंपनी के पास देश भर में लगभग 1.35 लाख मोबाइल टावर्स हैं
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के फाइनेंशियल ईयर 2026-27 में प्रॉफिट में आने की संभावना है। केंद्र सरकार ने BSNL के प्रदर्शन में सुधार के लिए कुछ उपाय किए हैं। पिछले वर्ष अप्रैल से सितंबर के बीच इसका घाटा 3,589 करोड़ रुपये का था। 

संचार राज्यमंत्री Devusinh Chauhan ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि पिछले वर्ष अप्रैल से सितंबर की अवधि में BSNL का रेवेन्यू 9,366 करोड़ रुपये और खर्च 12,956 करोड़ रुपये का था। इसने 2021-22 में 6,982 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था। चौहान ने कहा, "BSNL के फाइनेंशियल ईयर 2026-27 में नेट प्रॉफिट हासिल करने की संभावना है।" केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लगभग चार वर्ष पहले BSNL और MTNL के लिए एक रिवाइवल पैकेज को स्वीकृति दी थी। इस पैकेज में BSNL की सर्विसेज को अपग्रेड करने के लिए नई कैपिटल लगाना, स्पेक्ट्रम एलोकेट करना, बैलेंस शीट में घाटे को कम करना और इसके साथ भारत ब्रॉडबैंड निगम लिमिटेड को मर्ज कर कंपनी के फाइबर नेटवर्क को अपग्रेड करना जैसे उपाय शामिल हैं। 

BSNL की 4G टेक्नोलॉजी को 5G में अपग्रेड करने की योजना है। कंपनी के पास देश भर में लगभग 1.35 लाख मोबाइल टावर्स हैं। इसकी ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूदगी अधिक है जहां अन्य टेलीकॉम कंपनियां पूरी तरह कवरेज नहीं देती। BSNL ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) से 5G की टेस्टिंग के लिए इक्विपमेंट उपलब्ध कराने को कहा है। 

पिछले वर्ष टेलीकॉम मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने कहा था कि BSNL की इस सेक्टर को मजबूत करने में एक बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने बताया था, "टेलीकॉम टेक्नोलॉजी स्टेक शुरू किया जाएगा। यह 4G टेक्नोलॉजी स्टैक है जिसे पांच से सात महीनों में 5G पर अपग्रेड किया जाएगा। यह देश भर में लगभग 1.35 लाख टेलीकॉम टावर्स पर शुरू होगा।" उनका कहना था कि 5G नेटवर्क शुरू करने के बाद BSNL इस सेक्टर में एक बड़ी कंपनी बन जाएगी। देश की टॉप टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Reliance Jio अपना मेगा 5G नेटवर्क बनाने के लिए यूरोप की टेलीकॉम इक्विपमेंट सप्लायर्स Nokia और Ericsson के साथ कॉन्ट्रैक्ट किए हैं। स्वीडन की टेलीकॉम इक्विपमेंट मेकर Ericsson ने रिलायंस जियो के साथ 5G नेटवर्क तैयार करने के लिए लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »