BSNL की 5G सर्विसेज कुछ महीनों में शुरू करने की तैयारी

BSNL के पास देश भर में लगभग 1.35 लाख मोबाइल टावर्स हैं। इसकी ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूदगी अधिक है जहां अन्य टेलीकॉम कंपनियां पूरी तरह कवरेज नहीं देती

BSNL की 5G सर्विसेज कुछ महीनों में शुरू करने की तैयारी

BSNL के पास देश भर में लगभग 1.35 लाख मोबाइल टावर्स हैं

ख़ास बातें
  • BSNL ने TCS से 5G की टेस्टिंग के लिए इक्विपमेंट देने को कहा है
  • कंपनी की मौजूदगी ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक है
  • रिलायंस जियो ने अपने 5G नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने की योजना बनाई है
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL की 4G टेक्नोलॉजी को 5G में पांच-सात महीनों में अपग्रेड किया जाएगा। BSNL के पास देश भर में लगभग 1.35 लाख मोबाइल टावर्स हैं। इसकी ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूदगी अधिक है जहां अन्य टेलीकॉम कंपनियां पूरी तरह कवरेज नहीं देती। BSNL ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) से 5G की टेस्टिंग के लिए इक्विपमेंट उपलब्ध कराने को कहा है। 

टेलीकॉम मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने उद्योग संगठन CII के एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी। कोटक बैंक के CEO, Uday Kotak के टेलीकॉम सेक्टर में BSNL के योगदान से जुड़े प्रश्न पर, Vaishnaw ने कहा कि BSNL की इस सेक्टर को मजबूत करने में एक बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने बताया, "टेलीकॉम टेक्नोलॉजी स्टेक शुरू किया जाएगा। यह 4G टेक्नोलॉजी स्टैक है जिसे पांच से सात महीनों में 5G पर अपग्रेड किया जाएगा। यह देश भर में लगभग 1.35 लाख टेलीकॉम टावर्स पर शुरू होगा।" उनका कहना था कि 5G नेटवर्क शुरू करने के बाद BSNL इस सेक्टर में एक बड़ी कंपनी बन जाएगी। 

देश की टॉप टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Reliance Jio अपना मेगा 5G नेटवर्क बनाने के लिए यूरोप की टेलीकॉम इक्विपमेंट सप्लायर्स Nokia और Ericsson के साथ कॉन्ट्रैक्ट किए हैं। स्वीडन की टेलीकॉम इक्विपमेंट मेकर Ericsson ने रिलायंस जियो के साथ 5G नेटवर्क तैयार करने के लिए लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की है। इसके तहत एरिक्सन के एनर्जी एफिशिएंट 5G रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN) प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशंस जियो को दिए जाएंगे। यह देश में रेडियो एक्सेस नेटवर्क के लिए जियो और एरिक्सन के बीच पहला टाई-अप है। रिलायंस जियो के चेयरमैन Akash Ambani का कहना है, "हमें विश्वास है कि जियो का 5G नेटवर्क देश के डिजिटलाइजेशन को आगे बढ़ाएगा और डिजिटल इंडिया की योजना को पूरा करने में एक नींव के तौर पर कार्य करेगा।" इस वर्ष की शुरुआत में हुई स्पेक्ट्रम की नीलामी में रिलायंस जियो ने लगभग 11 अरब डॉलर का स्पेक्ट्रम हासिल किया था। 

इसके अलावा बड़ी टेलीकॉम इक्विपमेंट कंपनियों में से एक नोकिया ने बताया कि उसने दुनिया में सबसे बड़े 5G नेटवर्क्स में से एक को बनाने के लिए रिलायंस जियो के साथ कई वर्षों की डील की है। इसके तहत नोकिया बेस स्टेशंस, हाई-कैपेसिटी 5G मैसिव MIMO एंटीना और कुछ अन्य इक्विपमेंट सप्लाई करेगी।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  4. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  6. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  7. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  8. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  9. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  10. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »