• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • एयरटेल की सैटेलाइट टेलीकॉम सर्विस शुरू करने की तैयारी, सरकार से मंजूरी का इंतजार 

एयरटेल की सैटेलाइट टेलीकॉम सर्विस शुरू करने की तैयारी, सरकार से मंजूरी का इंतजार 

हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने कहा था सैटेलाइट स्पेक्ट्रम का एलोकेशन करने से कंज्यूमर्स को अधिक विकल्प मिलेंगे

एयरटेल की सैटेलाइट टेलीकॉम सर्विस शुरू करने की तैयारी, सरकार से मंजूरी का इंतजार 

कंपनी ने 635 सैटेलाइट लॉन्च किए हैं

ख़ास बातें
  • भारती एंटरप्राइसेज ने 635 सैटेलाइट लॉन्च किए हैं
  • कंपनी अन्य देशों में ये सर्विसेज उपलब्ध करा रही है
  • Elon Musk की कंपनी Starlink ने भी इस सर्विस के लिए अनुमति मांगी है
विज्ञापन
बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Bharti Enterprises ने बताया है कि वह सैटेलाइट टेलीकॉम सर्विस शुरू करने के लिए तैयार है। इस सर्विस के लिए केंद्र सरकार की स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है। बिलिनेयर Elon Musk की कंपनी Starlink ने भी सरकार से सैटेटलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्च करने के लिए अनुमति मांगी है। 

Bharti Enterprises के वाइस चेयरमैन, Rajan Bharti Mittal ने बताया, "हम स्पेक्ट्रम एलोकेशन का इंतजार कर रहे हैं। गुजरात और तमिलनाडु में हमारे दो स्टेशंस तैयार हैं। अनुमति मिलने के बाद हम इस सर्विस को लॉन्च करेंगे।" उन्होंने कहा कि भारती एंटरप्राइसेज ने 635 सैटेलाइट लॉन्च किए हैं और कंपनी अन्य देशों में सर्विसेज उपलब्ध करा रही है। पिछले कुछ महीनों से स्पेक्ट्रम के एडमिनिस्ट्रेटिव प्रोसेस या ऑक्शन के जरिए एलोकेशन को लेकर चल रहे विवाद के बारे में पूछने पर, मित्तल ने भारती एयरटेल का रुख दोहराया। उनका कहना था कि सैटेलाइट कंपनियों को लाइसेंस फीस चुकानी चाहिए और ऑक्शन के जरिए स्पेक्ट्रम हासिल करना चाहिए। 

मित्तल ने बताया, "हम सभी कह रहे हैं कि प्रतिस्पर्धा की समान स्थिति होनी चाहिए। ऐसे एरिया के लिए यह बेहतर है जहां टेरेस्ट्रियल नेटवर्क नहीं पहुंच सकता। हम सरकार की ओर से सुझाव मिलने का इंतजार कर रहे हैं।" देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio  ने भी सैटेलाइट स्पेक्ट्रम के लिए लाइसेंस फीस चुकाने और टेलीकॉम सर्विसेज के लिए स्पेक्ट्रम खरीदने का पक्ष लिया है। 

हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने कहा था सैटेलाइट स्पेक्ट्रम का एलोकेशन करने से कंज्यूमर्स को अधिक विकल्प मिलेंगे। उन्होंने Reliance Jio की इस आशंका को गलत बताया था कि इससे स्टारलिंक को फायदा होगा। पिछले कुछ महीनों से सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए स्पेक्ट्रम को दिए जाने के प्रोसेस को लेकर स्टारलिंक का Mukesh Ambani की रिलायंस जियो के साथ विवाद चल रहा था। सैटेलाइट स्पेक्ट्रम के लिए रिलायंस जियो ने ऑक्शन करने की मांग रखी थी। हालांकि, सरकार ने इंटरनेशनल ट्रेंड के अनुसार इस स्पेक्ट्रम को एलोकेट करने का फैसला किया है। एनालिस्ट्स का कहना है कि इस स्पेक्ट्रम का ऑक्शन करने पर अधिक इनवेस्टमेंट करने की जरूरत होगी और इससे इंटरनेशनल टेलीकॉम कंपनियां पीछे हट सकती हैं। ई-कॉमर्स और टेक्नोलॉजी कंपनी Amazon की एक यूनिट ने भी देश में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए अप्रूवल मांगा है।  

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »