• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • एयरटेल ने पेश किए कॉल्स और SMS के लिए अलग प्रीपेड प्लान, TRAI ने दिया था निर्देश

एयरटेल ने पेश किए कॉल्स और SMS के लिए अलग प्रीपेड प्लान, TRAI ने दिया था निर्देश

लंबी अवधि की वैलिडिटी के लिए एयरटेल अपने 1,999 रुपये के प्रीपेड प्लान में बदलाव कर रही है। इस प्लान में 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स के साथ 3,600 मुफ्त SMS मिल सकते हैं

एयरटेल ने पेश किए कॉल्स और SMS के लिए अलग प्रीपेड प्लान, TRAI ने दिया था निर्देश

अपने 509 रुपये वाले वाउचर में बदलाव कर सकती है। इसमें 84 दिनों की वैलिडिटी होगी

ख़ास बातें
  • TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए कॉल्स और SMS का प्लान लाना जरूरी किया था
  • इससे डेटा का इस्तेमाल नहीं करने वाले सब्सक्राइबर्स को फायदा होगा
  • भारती एयरटेल अपने कुछ मौजूदा टैरिफ प्लान में बदलाव कर सकती है
विज्ञापन
बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Bharti Airtel केवल कॉल्स और SMS सर्विसेज के लिए अलग रिचार्ज प्लान पेश कर रही है। हाल ही में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने टेलीकॉम कंपनियों को सिर्फ वॉयस और SMS की सर्विसेज के लिए अलग टैरिफ प्लान लाने का निर्देश दिया था। इन टैरिफ प्लान में डेटा शामिल नहीं होगा। 

ये प्रीपेड प्लान ऐसे कस्टमर्स के लिए बेहतर होंगे जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं है। आमतौर पर, इन कस्टमर्स में फीचर फोन रखने वाले या सेकेंडरी SIM कार्ड का इस्तेमाल करने वाले लोग शामिल होते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल अपने 509 रुपये वाले वाउचर में बदलाव करने की योजना बना रही है। इसमें 84 दिनों की वैलिडिटी होगी और अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स के साथ 900 मुफ्त SMS मिलेंगे। इस प्लान में पहले 6 GB का डेटा भी शामिल था। लंबी अवधि की वैलिडिटी के लिए एयरटेल अपने 1,999 रुपये के प्रीपेड प्लान में बदलाव कर रही है। इस प्लान में 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स के साथ 3,600 मुफ्त SMS मिल सकते हैं। 

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि मुफ्त SMS की लिमिट समाप्त होने के बाद कस्टमर्स को प्रति लोकल मैसेज 1 रुपया और प्रति STD मैसेज 1.5 रुपये चुकाना पड़ सकता है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि एयरटेल  पहले डेटा के साथ बंडल्ड प्लान्स के प्राइस को घटाएगी या नहीं। पिछले वर्ष के अंत में TRAI ने रूल्स में बदलाव कर टेलीकॉम कंपनियों के लिए वॉयस कॉल्स और SMS के लिए अलग टैरिफ प्लान उपलब्ध कराना अनिवार्य कर दिया था। TRAI ने संशोधित टेलीकॉम कंज्यूमर्स प्रोटेक्शन रेगुलेशंस में कहा है, "सर्विस प्रोवाइडर को वॉयस कॉल्स और SMS के लिए न्यूनतम एक स्पेशल टैरिफ वाउचर की पेशकश करनी होगी, जिसकी वैधता की अवधि 365 दिन से अधिक नहीं होगी।" 

इससे उन सब्सक्राइबर्स को फायदा होगा जो डेटा का इस्तेमाल नहीं करते। इसके साथ ही TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को किसी भी वैल्यू के रिचार्ज वाउचर उपलब्ध कराने की अनुमति भी दी थी। हालांकि, इन कंपनियों को कम से कम 10 रुपये का रिचार्ज कूपन जारी करना होगा। स्पैम कॉल्स और मैसेज की समस्या से निपटने के लिए भी टेलीकॉम रेगुलेटर ने कुछ उपाय किए हैं। इस समसया पर पर लगाम लगाने में नाकाम होने पर TRAI ने बड़ी टेलीकॉम कंपनियों पर जुर्माना लगाया था। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »