12,450mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor MagicPad 3 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Honor MagicPad 3 Pro में 13.3 इंच डिस्प्ले दिया गया है। यह टैबलेट Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है

12,450mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor MagicPad 3 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

यह टैबलेट Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है

ख़ास बातें
  • Honor MagicPad 3 Pro में 13.3 इंच डिस्प्ले दिया गया है
  • यह टैबलेट Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 9 मेगापिक्सल का कैमरा है
विज्ञापन

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Honor ने MagicPad 3 Pro को लॉन्च किया है। इसके साथ Honor MagicPad 3 को भी पेश किया गया है। Honor MagicPad 3 Pro में 13.3 इंच डिस्प्ले दिया गया है। यह टैबलेट Android 16 पर बेस्ड  MagicOS 10 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। 

Honor MagicPad 3 Pro का प्राइस 

इस टैबलेट के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 3,999 (लगभग 49,200 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 4,399 (लगभग 54,200 रुपये) और 16 GB + 512 GB वेरिएंट का CNY 4,699 (लगभग 58,000 रुपये) का है। Honor MagicPad 3 Pro को Moon Shadow White, Floating Gold और Starry Sky Grey कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Honor MagicPad 3 के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 2,699 (लगभग 33,200 रुपये) और 12 GB + 256 GB वेरिएंट का CNY 2,999 (लगभग 37,000 रुपये) का है। इस टैबलेट को Moon Shadow White, Good Luck Purple, Release the Pine Trees और Starry Night कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

Honor MagicPad 3 Pro के स्पेसिफिकेशंस

इसमें 13.3 इंच 3.2K (3,200 × 2,136 पिक्सल्स) LCD डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,100 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। यह टैबलेट Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है। Honor MagicPad 3 Pro में f/2.0 अपार्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपार्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 9 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें आठ स्पीकर और तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं। 

Honor MagicPad 3 Pro की 12,450 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस टैबलेट के बॉक्स में 66 W का एडैप्टर मिलेगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, OTG और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। यह स्मार्ट टच कीबोर्ड और Honor Magic Pencil के साथ कम्पैटिबल है। इस टैबलेट की थिकनेस 5.79 mm और भार लगभग 595 ग्राम का है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »