Honor Magic 8 सीरीज हुई लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस सीरीज में Honor Magic 8 और Magic 8 Pro शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है

Honor Magic 8 सीरीज हुई लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलते हैं

ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Honor Magic 8 और Magic 8 Pro शामिल हैं
  • इन स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में लॉन्च किया गया है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor ने बुधवार को Honor Magic 8 सीरीज को लॉन्च किया है। इस सीरीज में Honor Magic 8 और Magic 8 Pro शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। 

Honor Magic 8, Honor Magic 8 Pro का प्राइस 

इस सीरीज के बेस मॉडल के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 4,499 (लगभग 55,600 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 4,799 (लगभग 59,000 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 4,999 (लगभग 61,700 रुपये) और 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का CNY 5,499 (लगभग 67,900 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन को Azure Glaze, Snow White, Sunrise Gold और Velvet Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Honor Magic 8 Pro के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 5,699 (लगभग 70,300 रुपये),  12 GB + 512 GB का CNY 5,999 (लगभग 74,000 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 6,199 (लगभग 76,500 रुपये) और 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का CNY 6,699 (लगभग 82,700 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन को भी समान कलर्स में लाया गया है। 

Honor Magic 8 Pro के स्पेसिफिकेशंस

डुअल वाले इस स्मार्टफोन में 6.71 इंच 1.5K (1,256 x 2,808 पिक्सल्स) LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर  पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है। Honor Magic 8 Pro की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 100 x तक डिजिटल जूम के साथ है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, Beidou, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, कम्पास, गायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और कलर टेम्परेचर सेंसर दिए गए हैं। Honor Magic 8 Pro में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस स्मार्टफोन में 7,200 mAh की बैटरी दी गई है। 

Honor Magic 8 के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर, फ्रंट कैमरा, सॉफ्टवेयर और कुछ फीचर्स Honor Magic 8 Pro के समान हैं। Honor Magic 8 में 6.58 इंच फुल HD+ (1,256 x 2,760 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 100 x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया गया है। Honor Magic 8 की 7,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 80 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का साइज 157.12 x 74.03 x 7.95 mm और भार लगभग 205 ग्राम का है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »