ISRO लॉन्च करेगा अमेरिकी सैटेलाइट, स्पेस से फोन कॉल बन सकती है हकीकत

इसे आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा में ISRO के सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से स्पेस में भेजा जाएगा। पिछले दशक में भारत ने श्रीहरिकोटा से 397 विदेशी सैटेलाइट को लॉन्च किया है

ISRO लॉन्च करेगा अमेरिकी सैटेलाइट, स्पेस से फोन कॉल बन सकती है हकीकत

पिछले दशक में भारत ने आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा से 397 विदेशी सैटेलाइट को लॉन्च किया है

ख़ास बातें
  • इस सैटेलाइट से स्पेस से सीधे फोन कॉल्स की जा सकेंगी
  • यह अमेरिका में टेक्सस की AST SpaceMobile का सैटेलाइट हो सकता है
  • आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा से कई विदेशी सैटेलाइट को लॉन्च किया गया है
विज्ञापन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की एक अमेरिकी कम्युनकेशंस सैटेलाइट लॉन्च करने की तैयारी है। इस सैटेलाइट से स्पेस से सीधे फोन कॉल्स की जा सकेंगी। यह मौजूदा सैटेलाइट टेलीफोन सर्विसेज की तुलना में कम्युनिकेशन का एक अधिक इनोवेटिव और मॉडर्न तरीका होगा। 

यह पहली बार है कि जब एक अमेरिकी कंपनी एक भारतीय रॉकेट पर देश से एक बड़ा कम्युनिकेशंस सैटेलाइट लॉन्च कर रही है। साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर Jitendra Singh ने बताया, "हम फरवरी या मार्च में एक अमेरिकी सैटेलाइट लॉन्च करेंगे। इस सैटेलाइट से मोबाइल फोन पर वॉयस कम्युनिकेशन हो सकेगा। यह एक दिलचस्प मिशन होगा।" भारत ने इससे पहले अमेरिकी कंपनियों के कम साइज वाले सैटेलाइट ही लॉन्च किए हैं। हालांकि, इस सैटेलाइट से जुड़ी अमेरिकी कंपनी का पता नहीं चला है। 

ऐसा बताया गया है कि यह अमेरिका में टेक्सस की AST SpaceMobile का सैटेलाइट है। इसे आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा में ISRO के सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से स्पेस में भेजा जाएगा। पिछले दशक में भारत ने श्रीहरिकोटा से 397 विदेशी सैटेलाइट को लॉन्च किया है। AST SpaceMobile ने पिछले वर्ष बताया था कि वह Bluebird सैटेलाइट का ब्लॉक 2 लॉन्च करने के लिए जियो-सिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (GSLV) का इस्तेमाल करेगी।  

भारत की योजना अब अपना स्पेस स्टेशन बनाने की है। इस स्टेशन का नाम "भारत अंतरिक्ष स्टेशन" होगा। इसकी स्थापना 2035 तक की जा सकती है। ISRO की ओर से Gaganyaan मिशन को सफल बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। ISRO ने इस मिशन के लिए ह्युमन रेटेड लॉन्च व्हीकल Mark-3 (HLVM3) की असेंबलिंग शुरू कर दी है। देश के महत्वाकांक्षी गगनयान ह्युमन स्पेसफ्लाइट मिशन के तहत बिना क्रू वाले पहले मिशन की यह शुरुआत है। ISRO ने S200 सॉलिड रॉकेट मोटर के नोजल एंड सेगमेंट की स्टैकिंग के साथ असेंबलिंग शुरू की है। HLVM3 का डिजाइन विशेषतौर पर ह्युमन स्पेसफ्लाइट के लिए बनाया गया है। यह LVM3 रॉकेट का एडवांस्ड वर्जन है। इसकी ऊंचाई लगभग 53 मीटर और भार लगभग 640 टन का है। यह थ्री-स्टेज रॉकेट लो अर्थ ऑर्बिट तक लगभग 10 टन का भार ले जा सकता है। इसमें ह्युमन-रेटेड डिजाइन के साथ ही वापसी के दौरान किसी गड़बड़ी की स्थिति में क्रू मॉड्यूल के सुरक्षित इजेक्शन को सुनिश्चित करने के लिए क्रू एस्केप सिस्टम (CES) भी शामिल है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »