Vivo X Fold 6 के लिए नए Blue Hole कलर का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा यह स्मार्टफोन Polar Night, Salt Lake और Black Gold कलर्स में उपलब्ध होगा
Photo Credit: Vivo
इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की 'Blue Ocean' बैटरी होगी
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन इस सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। Vivo X Fold 6 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में 1 TB तक की स्टोरेज मिल सकती है। इसके लिए स्टोरेज के चार वेरिएंट्स हो सकते हैं।
चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिपस्टर Little Q ने Vivo X Fold 6 के स्टोरेज वेरिएंट्स और प्राइसिंग को लीक किया है। इस स्मार्टफोन को चीन में 26 जून को लॉन्च किया जाएगा। Vivo X Fold 6 के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 9,999 (लगभग 1,39,700 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 10,999 (लगभग 1,53,700 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 11,499 (लगभग 1,60,500 रुपये) और 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का CNY 12,499 (लगभग 1,74,600 रुपये) का हो सकता है।
हाल ही में Vivo के एग्जिक्यूटिव Han Boxiao ने बताया था कि आगामी स्मार्टफोन में 7,000 mAh की 'Blue Ocean' बैटरी होगी। Vivo X Fold 5 में 6,000 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन की बैटरी हेवी लोड की स्थितियों में लगभग 9.8 घंटे तक चल सकती है। यह बैटरी - 20 डिग्री सेल्सियस में भी कार्य कर सकती है। Vivo X Fold 6 में लाइटवेट हिंज दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए नए Blue Hole कलर का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा यह स्मार्टफोन Polar Night, Salt Lake और Black Gold कलर्स में उपलब्ध होगा।
Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच फोल्डेबल स्क्रीन 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगी। इस स्मार्टफोन में f/1.68 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसमें Atomic Workbench दिया जाएगा, जिससे सिंगल स्क्रीन पर कई ऐप्स को ओपन करने की सुविधा मिलेगी। Vivo X Fold 6 में राउंडेड कॉर्नर्स के साथ मेटल फ्रेम होगा। इसस्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट होगा। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए इस मोबाइल प्लेटफॉर्म को डिवेलप करने पर Vivo और MediaTek ने लगभग दो वर्षों तक कोलेब्रेशन किया है। नए चिपसेट के NPU परफॉर्मेंस में बढ़ोतरी होने का दावा भी किया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईरान में सरकार को गिराने के लिए इजरायल पर स्टारलिंक के इंटरनेट रिसीवर भेजने का आरोप
5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
'पैसे नहीं दिए तो सब लीक...', Tata Electronics को हैकर्स की धमकी; 630GB डेटा, Apple-Tesla सीक्रेट्स खतरे में?