• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme ने बढ़ाए इन 4 मॉडल्स के दाम! फोन खरीदने से पहले चेक करें प्राइस लिस्ट

Realme ने बढ़ाए इन 4 मॉडल्स के दाम! फोन खरीदने से पहले चेक करें प्राइस लिस्ट

Realme ने भारत में अपनी P4 सीरीज के कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने मेमोरी, चिपसेट और बढ़ती कॉम्पोनेंट कॉस्ट को इसकी वजह बताया है।

Realme ने बढ़ाए इन 4 मॉडल्स के दाम! फोन खरीदने से पहले चेक करें प्राइस लिस्ट

Realme ने P4 सीरीज के कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाईं

ख़ास बातें
  • Realme ने P4 सीरीज के दाम बढ़ाए
  • कुछ मॉडल्स पर ₹3,000 तक का प्राइस हाइक
  • लीक के मुताबिक, 23 जून से लागू हुईं नई कीमतें
विज्ञापन


Realme ने कथित तौर पर भारत में अपनी P4 सीरीज के कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। यदि एक लेटेस्ट X पोस्ट पर भरोसा किया जाए, तो कंपनी ने Realme P4 5G, Realme P4x 5G, Realme P4 Lite 4G और Realme P4 Lite 5G के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों में 500 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें कथित तौर पर 23 जून से लागू हो गई हैं। सामने आए एक ऑफिशियल पार्टनर नोटिस के मुताबिक, मेमोरी, चिपसेट और पूरे स्मार्टफोन इकोसिस्टम की बढ़ती लागत की वजह से यह फैसला लिया गया है।

टेक टिप्स्टर Ahsan Kharbai द्वारा शेयर किए गए डॉक्यूमेंट के अनुसार, सबसे बड़ी बढ़ोतरी Realme P4 5G के कुछ वेरिएंट्स में देखने को मिली है। कंपनी ने पार्टनर्स को भेजे गए नोटिस में बताया है कि बढ़ती कॉम्पोनेंट कॉस्ट के कारण चुनिंदा मॉडल्स की कीमतों में बदलाव किया जा रहा है। नई कीमतें 23 जून 2026 से इफेक्टिव हो गई हैं।

Realme P4 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये से बढ़कर 25,999 रुपये हो गई है। वहीं 8GB + 128GB मॉडल अब 24,999 रुपये की जगह 27,999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये से बढ़ाकर 29,999 रुपये कर दी गई है। यानी इस सीरीज में अधिकतम 3,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है।

Realme P4x 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 21,499 रुपये से बढ़कर 22,999 रुपये हो गई है, जबकि 8GB + 128GB मॉडल अब 24,999 रुपये में उपलब्ध होगा। दोनों वेरिएंट्स की कीमत में 1,500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

वहीं बजट सेगमेंट में आने वाले Realme P4 Lite मॉडल्स भी महंगे हो गए हैं। Realme P4 Lite 4G (4GB + 64GB) की कीमत 11,999 रुपये से बढ़कर 12,999 रुपये हो गई है। दूसरी तरफ Realme P4 Lite 5G के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये से बढ़कर 15,499 रुपये, 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये से बढ़कर 17,499 रुपये और 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 18,499 रुपये से बढ़कर 19,999 रुपये कर दी गई है।

कंपनी ने अपने नोटिस में कहा है कि मेमोरी, चिपसेट और स्मार्टफोन इकोसिस्टम से जुड़ी लागत में बढ़ोतरी की वजह से प्राइस रिविजन किया गया है। हालांकि, Realme की तरफ से फिलहाल इस प्राइस हाइक को लेकर कोई सार्वजनिक घोषणा नहीं की गई है। Gadgets 360 द्वारा खबर लिखते समय तक जांचे जानें पर Flipkart और Realme.com पर पुराने प्राइस देखे गए थे।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Appealing design
  • Strong performance
  • Lasting battery life
  • Good thermals
  • UFS 3.1 storage
  • कमियां
  • Average cameras
  • Inconsistent refresh rate implementation
  • Noticeable bloatware
डिस्प्ले6.72 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता7000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »