Tecno ने हाल ही में भारतीय बाजार में Tecno Pova 8 लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Vivo T5 Pro 5G और Realme 15 Pro 5G से हो रहा है।
Photo Credit: Tecno/Vivo/Realme
Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G
Tecno ने हाल ही में भारतीय बाजार में Tecno Pova 8 लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Vivo T5 Pro 5G और Realme 15 Pro 5G से हो रहा है। Tecno Pova 8 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Vivo T5 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Realme 15 Pro 5G ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको Tecno Pova 8, Vivo T5 Pro 5G और Realme 15 Pro 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत और स्टोरेज
Tecno Pova 8 के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। जबकि Vivo T5 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है। जबकि Realme 15 Pro 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है।
डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन
Tecno Pova 8 में में 6.76 इंच फुल HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2344 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 950 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Vivo T5 Pro 5G में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2392x1080 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। वहीं Realme 15 Pro 5G में 6.8 इंच की फुल HD+ 4D कर्व+ AMOLED डिस्प्ले मिलतीहै, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1280 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
प्रोसेसर
Tecno Pova 8 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Vivo T5 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर आता है। जबकि Realme 15 Pro 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर मिलता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Tecno Pova 8 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 के साथ आता है। वहीं Vivo T5 Pro 5G एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। जबकि Realme 15 Pro 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप
Tecno Pova 8 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Vivo T5 Pro 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। जबकि Realme 15 Pro 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Tecno Pova 8 में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। जबकि Vivo T5 Pro 5G में 5जी, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, IR ब्लास्टर और टाइप सी 3.0 पोर्ट मिलता है। वहीं Realme 15 Pro 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, ड्यूल फ्रीक्वेंसी जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।
बैटरी बैकअप
Tecno Pova 8 में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Vivo T5 Pro 5G में 9020mAh की बैटरी आती है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Realme 15 Pro 5G में 7000mAh की बैटरी है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी