Redmi 17C में 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है
Photo Credit: Redmi
इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है
चाइनीज हैंडसेट मेकर Redmi ने मंगलवार को नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Redmi 17C में 6.88 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G81 है। Redmi 17C में 5,160 mAh की बैटरी है। यह पिछले वर्ष सितंबर में पेश किए गए Redmi 15C की जगह लेगा। Redmi 17C में 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.88 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
Redmi 17C का प्राइस
चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 799 (लगभग 11,200 रुपये) और 4 GB + 128 GB वाले वेरिएंट का CNY 899 (लगभग 12,600 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन को ब्लू, रेड और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Redmi ने इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है।
Redmi 17C के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.88 इंच (720 × 1,640 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए TÜV Rheinland Low Blue Light और Flicker Free सर्टिफिकेशन मिले हैं। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G81 Ultra दिया गया है। Redmi 17C में 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, BeiDou और 3.5 mm ऑडियो जैक के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, ई-कम्पास, एंबिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। Redmi 17C की 5,160 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 171.88 × 77.8 × 8.22 mm और भार लगभग 206 ग्राम का है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!