Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च

Vivo X Fold 6 के लिए नए Blue Hole कलर का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा यह स्मार्टफोन Polar Night, Salt Lake और Black Gold कलर्स में उपलब्ध होगा

Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च

Photo Credit: Vivo

इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की 'Blue Ocean' बैटरी होगी

ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन में 7,000 mAh की 'Blue Ocean' बैटरी होगी
  • Vivo X Fold 6 को 26 जून को चीन में लॉन्च किया जाएगा
  • इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में 1 TB तक की स्टोरेज मिल सकती है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन इस सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। Vivo X Fold 6 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में 1 TB तक की स्टोरेज मिल सकती है। इसके लिए स्टोरेज के चार वेरिएंट्स हो सकते हैं। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिपस्टर Little Q ने Vivo X Fold 6 के स्टोरेज वेरिएंट्स  और प्राइसिंग को लीक किया है। इस स्मार्टफोन को चीन में 26 जून को लॉन्च किया जाएगा। Vivo X Fold 6 के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 9,999 (लगभग 1,39,700 रुपये),  12 GB + 512 GB का CNY 10,999 (लगभग 1,53,700 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 11,499 (लगभग 1,60,500 रुपये) और 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का CNY 12,499 (लगभग 1,74,600 रुपये) का हो सकता है। 

हाल ही में Vivo के एग्जिक्यूटिव Han Boxiao ने बताया था कि आगामी स्मार्टफोन में 7,000 mAh की 'Blue Ocean' बैटरी होगी। Vivo X Fold 5 में 6,000 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन की बैटरी हेवी लोड की स्थितियों में लगभग 9.8 घंटे तक चल सकती है। यह बैटरी - 20 डिग्री सेल्सियस में भी कार्य कर सकती है।  Vivo X Fold 6 में लाइटवेट हिंज दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए नए Blue Hole कलर का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा यह स्मार्टफोन Polar Night, Salt Lake और Black Gold कलर्स में उपलब्ध होगा।  

Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच फोल्डेबल स्क्रीन 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगी। इस स्मार्टफोन में f/1.68 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसमें Atomic Workbench दिया जाएगा, जिससे सिंगल स्क्रीन पर कई ऐप्स को ओपन करने की सुविधा मिलेगी। Vivo X Fold 6 में राउंडेड कॉर्नर्स के साथ मेटल फ्रेम होगा। इसस्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट होगा। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए इस मोबाइल प्लेटफॉर्म को डिवेलप करने पर Vivo और MediaTek ने लगभग दो वर्षों तक कोलेब्रेशन किया है। नए चिपसेट के NPU परफॉर्मेंस में बढ़ोतरी होने का दावा भी किया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  2. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  3. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  4. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  5. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  7. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  8. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  9. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  10. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »