Realme ने चुनिंदा ग्लोबल बाजार में नया स्मार्टफोन Realme P4x 4G लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Realme
Realme P4x में 6.8 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है।
Realme ने चुनिंदा ग्लोबल बाजार में नया स्मार्टफोन Realme P4x 4G लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8,000mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिलती है। यहां हम आपको Realme P4x 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Realme P4x के 4GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 799 है। यह स्मार्टफोन रैली व्हाइट और फैंटम ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह नया फोन बिक्रीमलेशिया में शॉपी, लिजाडा और टिकटॉक के जरिए खरीदा जा सकता है।
Realme P4x में 6.8 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका 720×1570 पिक्सल, स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.4%, 120Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 700 निट्स है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की कोटिंग है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI पर चलता है। P4x 4G में Unisoc T7250 प्रोसेसर है, जिसके साथ Arm Mali-G57 GPU है। 4GB LPDDR4X RAM और 256GB तक eMMC 5.1 स्टोरेज है, जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.2, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5 मिमी जैक शामिल हैं।
कैमरा सेटअप की बात करें तो P4x के रियर में f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। P4x में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.48 मिमी, चौड़ाई 78.23 मिमी, मोटाई 8.78 मिमी और वजन 219 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेशियल रिकग्निशन का सपोर्ट करता है। इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप जैसे सेंसर शामिल हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा