itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप

itel ने भारत में Soundbar 160W और Soundbar 120W लॉन्च किए हैं। दोनों मॉडल Bluetooth 5.3, DSP चिपसेट, LED डिस्प्ले और कई कनेक्टिविटी ऑप्शंस के साथ आते हैं।

itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप

Photo Credit: itel

itel साउंडबार की भारत में शुरुआती कीमत 4,649 रुपये है

ख़ास बातें
  • itel ने लॉन्च किए दो नए Soundbars
  • Bluetooth 5.3 और DSP चिपसेट का सपोर्ट
  • कीमत 4,649 रुपये से शुरू
विज्ञापन

itel ने भारत में अपने नए Soundbar 160W और Soundbar 120W लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी के नए साउंडबार iThumpX BASS टेक्नोलॉजी, DSP चिपसेट और Hi-Q क्वाड/डुअल स्पीकर सेटअप के साथ आते हैं। Soundbar 160W में हाई-क्वालिटी क्वाड-स्पीकर कॉन्फिगरेशन दिया गया है, जबकि 120W मॉडल में डुअल-स्पीकर सेटअप मिलता है। दोनों डिवाइसेज Bluetooth 5.3, LED डिस्प्ले और कई कनेक्टिविटी ऑप्शंस के साथ पेश किए गए हैं।

itel Soundbar 160W की कीमत 6,349 रुपये रखी गई है, जबकि Soundbar 120W को 4,649 रुपये में लॉन्च किया गया है। दोनों मॉडल्स देशभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। कंपनी 12 महीने की वारंटी और बॉक्स के साथ फ्री वॉल माउंट किट भी दे रही है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Soundbar 160W में हाई-क्वालिटी क्वाड-स्पीकर कॉन्फिगरेशन मिलता है, जबकि Soundbar 120W में डुअल स्पीकर सेटअप दिया गया है। दोनों मॉडल्स में कंपनी की iThumpX BASS टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा, कंपनी के मुताबिक इनमें इस्तेमाल किए गए Neodymium Magnets बेहतर साउंड आउटपुट देने में मदद करते हैं।

नए साउंडबार्स में DSP चिपसेट दिया गया है, जो साउंड सेपरेशन को बेहतर बनाने और वर्चुअल 360-डिग्री ऑडियो इफेक्ट देने का काम करता है। इसके साथ एडवांस विंड पाइप टेक्नोलॉजी और LED डिस्प्ले भी शामिल है। कंपनी का दावा है कि इन फीचर्स की मदद से ज्यादा गहरा और कमरे में फैलने वाला ऑडियो एक्सपीरियंस मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए दोनों मॉडल्स में Bluetooth 5.3 सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा TV (ARC), Optical, AUX, USB और SW Out पोर्ट्स भी मिलते हैं। यूजर्स इन्हें टीवी और अन्य एंटरटेनमेंट डिवाइसेज के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, साउंडबार्स को टीवी रिमोट से भी कंट्रोल किया जा सकता है।

इन साउंडबार्स में तीन EQ Modes भी दिए गए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स अलग-अलग तरह के कंटेंट के हिसाब से ऑडियो प्रोफाइल चुन सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह फीचर मूवी, गेमिंग और म्यूजिक जैसे अलग-अलग यूसेज के दौरान ऑडियो एक्सपीरियंस को कस्टमाइज करने में मदद करता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »