Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 

आगामी स्मार्टफोन की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। सैमसंग ने इस स्मार्टफोन के लिए छह वर्ष के OS अपग्रेड और छह वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है

Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा होगा

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच Super AMOLED स्क्रीन होगी
  • Samsung Galaxy M47 5G में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी
  • यह Android 16 पर बेस्ड सैमसंग के One UI 8.5 पर चलेगा
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Samsung का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Samsung Galaxy M47 5G में Snapdragon चिपसेट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच Super AMOLED स्क्रीन 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ होगी। Samsung Galaxy M47 5G में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगीा। इस स्मार्टफोन को दो कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर Samsung Galaxy M47 5G के लिए अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। भारत में इस स्मार्टफोन को 29 जून को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच Super AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन के साथ होगा। इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को दो कलर्स - Blaze Blue और Rogue Red में उपलब्ध कराया जाएगा। 

Samsung Galaxy M47 5G में कंपनी की नई Galaxy A सीरीज के समान पिल-शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। यह Android 16 पर बेस्ड सैमसंग के One UI 8.5 पर चलेगा। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े कुछ टूल्स दिए जाएंगे। Samsung Galaxy M47 5G की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। सैमसंग ने बताया है कि यह स्मार्टफोन 4K वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। सैमसंग ने इस स्मार्टफोन के लिए छह वर्ष के OS अपग्रेड और छह वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन के 4x स्क्रैच रेजिस्टेंट होने का भी दावा किया गया है। Samsung Galaxy A27 5G को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। मिड-रेंज के इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Samsung Galaxy A26 की जगह ले सकता है। Samsung Galaxy A27 5G में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  8. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  9. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  10. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »