Vivo V30 Pro में हो सकती है 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

Vivo V30 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8200 SoC दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को कुछ सर्टिफिकेशन और बेंचमार्किंग साइट्स पर देखा गया है

Vivo V30 Pro में हो सकती है 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

इस स्मार्टफोन को कुछ सर्टिफिकेशन और बेंचमार्किंग साइट्स पर देखा गया है

ख़ास बातें
  • इससे पहले कंपनी ने Vivo V30 और V30 Lite को पेश किया था
  • V30 Pro को Vivo S18 Pro के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का V30 Pro जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन को कुछ सर्टिफिकेशन और बेंचमार्किंग साइट्स पर देखा गया है। इससे पहले कंपनी ने Vivo V30 और V30 Lite को पेश किया था। Vivo V30 Pro को Vivo S18 Pro के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है। 

टिप्सटर Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Vivo V30 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8200 SoC दिया जा सकता है। इसमें 12 GB का RAM और 512 GB की स्टोरेज हो सकती है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को Geekbench पर इस चिपसेट के साथ देखा गया था। इस टिप्सटर ने बताया है कि इसमें 6.78 इंच फुल HD+ (1,260 x 2,800 पिक्सल) कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। 

इसमें Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का सेंसर और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर हो सकता है। इसके फ्रंट में भी 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Vivo V30 की बैटरी 5,000 mAh की हो सकती है। कंपनी जल्द ही Y200e 5G को भी जल्द देश में लॉन्च कर सकती है।  हाल ही में इस स्मार्टफोन को Google Play Console और सर्टिफिकेशन साइट GeekBench पर देखा गया था। पिछले वर्ष अक्टूबर में कंपनी ने Y200 5G को पेश किया था। Vivo Y200 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 1 SoC चिपसेट दिया गया है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 4,800 mAh की है। 

BIS की वेबसाइट पर लिस्टिंग में नया स्मार्टफोन Vivo के ब्रांड और मॉडल नंबर V2336 के साथ दिखा है। इसका मॉडल नंबर हाल ही में GeekBench V.0 और Bluetooth SIG पर लिस्टिंग्स के समान है। हालांकि, Google Play Console पर इसका अलग मॉडल नंबर V2327 दिया गया है। हालांकि, इस पर इस स्मार्टफोन को Vivo Y200e बताया गया है। इस अंतर का कारण नहीं पता चला है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि Vivo Y200e 5G में ऑक्टाकोर चिपसेट दिया जा सकता है जिसका मॉडल नंबर SM4450 है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM हो सकता है। 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »